नई दिल्ली। यदि आप भी 8वीं या दसवीं पास हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो जल्द से जल्द मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड (MDL Recruitment 2021) में नौकरी (Govt Job 2021) के लिए अप्लाई करिए। दरसअल, मझगांव डॉक ने अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। 22 जुलाई से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। इसलिए यदि आप भी इन पदों पर भर्ती के इच्छुक हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें।
इच्छुक अभ्यार्थी मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड (MDL Recruitment 2021) की आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर जानकर आवेदन (Govt Job 2021) कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 425 रिक्त पदों पर भर्तियां होनी हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती
-
इलेक्ट्रीशियन – 49 पद
-
फिटर – 62 पद
-
पाइप फिटर – 87 पद
-
स्ट्रक्चरल फिटर – 63 पद
-
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक – 15 पद
-
फिटर स्ट्रक्चरल (पूर्व आईटीआई फिटर) – 20 पद
-
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) – 26 पद
-
ड्राफ्ट्समैन – 20 पद
-
बढ़ई – 21 पद
-
रिगर – 47 पद
-
वेल्डर – 15 पद
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो कुछ पदों पर 8वीं पास, कुछ में अभ्यार्थी का 10वीं पास होना जरूरी है। जबकि, कुछ पदों पर अभ्यर्थी (MDL Recruitment 2021) के पास संबंधित स्ट्रीम में आईटीई की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन (Govt Job 2021) देख सकते हैं।
आयु सीमा
इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी (Govt Job 2021) की उम्र 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग (MDL Recruitment 2021) के अभ्यार्थियों को 3 साल जबकि एससी-एसटी वर्ग के आवेदकों को 5 साल की छूट दी गई है।
ऐसे होगा चयन
आधिकारिक अधिसूचना, के अनुसार इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी परीक्षा (Govt Job 2021) के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का समय 2 घंटे का होगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को 100 प्रश्न हल करने होंगे। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। आवेदन फीस की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपए आवेदन फीस देना होगा। जबकि एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों (MDL Recruitment 2021) को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
ध्यान रखने योग्य तारीखें
-
आवेदन शुरू – 22 जुलाई 2021
-
अंतिम तिथि – 10 अगस्त 2021
-
कब जारी हो सकता है एडमिट कार्ड – 23 अगस्त 2021
-
किस दिन होगी परीक्षा – अगस्त 2021 के अंतिम सप्ताह में
-
वेबसाइट – mazagondock.in




