back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CTET Admit Card 2021: सीटीईटी 2021 का फाइनल एडमिट कार्ड जारी, यहां से ऐसे करें डाउनलोड

CTET Admit Card 2021: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 का फाइनल एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सीटीईटी परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू हो रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इससे पहले एग्जाम को लेकर प्री एडमिट कार्ड जारी किया था।

बता दें कि इस बार परीक्षा (CTET Admit Card 2021) का आयोजन दो फेज में किया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को फोटो और हस्ताक्षर में करेक्शन के लिए 13 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया था। ऐसे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने अपने फोटो और हस्ताक्षर में सुधार किया है, वह आज से अपने ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सीटीईटी 2021 परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी।

केंद्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली CTET 2021 के लिए देशभर के 300 से ज्यादा शहरों में परीक्षा केंद्र (CTET Admit Card 2021)बनाए गए हैं। सीटीईटी 2021 के लिए 19 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी और 25 अक्टूबर 2021 आवेदन समाप्त हुए थे।

यहां याद दिला दें कि कक्षा 1 से 5वीं तक का टीचर बनने के लिए अभ्यर्थियों (CTET Admit Card 2021)को पेपर 1 की परीक्षा देनी होती है। जबकि कक्षा 1 से 8वीं तक टीचर बनने के लिए अभ्यर्थियों को पेपर 2 की परीक्षा देनी होती है। दोनों ही पेपर में 150 नंबरों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का समय 150 मिनट का होगा और परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

CTET Admit Card 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं

  • होम पेज पर दिए गए डाउनलोड फाइनल एडमिट सीटीईटी दिसंबर 2021 के लिंक पर क्लिक करें

  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें

  • एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

  • अब उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...