back to top
19.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CTET ADMIT Card 2021: एडमिट कार्ड, एग्जाम शिफ्ट्स से लेकर रिजल्ट तक, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन इस साल 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच होने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि सीटीईटी के लिए एडमिट कार्ड (CTET ADMIT Card 2021) अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है।

सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना बुलेटिन के अनुसार, एडमिट कार्ड (CTET ADMIT Card 2021) दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हालांकि पेपर की सही तारीख और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड पर किया जाएगा। बता दें कि सीटीईटी का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) करता है। सीटीईटी प्रमाण पत्र की वैधता जीवन भर के लिए होती है।

ऐसी हो सकती है रूपरेखा

सीटीईटी परीक्षा 2021 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश शुरू हो जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और अगली शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। एडमिट कार्ड (CTET ADMIT Card 2021) में दिए टाइमटेबल के अनुसार परीक्षा शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीटीईटी का रिजल्ट 15 फरवरी तक जारी किया जाएगा।

बता दें कह CTET 2021 परीक्षा (CTET ADMIT Card 2021) के अंतर्गत 2 पेपर आयोजित किए जाते हैं। पेपर I का आयोजन कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाने वालो के लिए है। CTET पेपर II का आयोजन कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाने वालों के लिए होगा।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

अभ्यार्थी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सीटीईटी 2021 का एडमिट कार्ड (CTET ADMIT Card 2021) नीचे बताए स्टेप्स की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा

  • होमपेज पर TET दिसंबर एडमिट कार्ड 2021 का लिंक मिलेगा, जिसपर क्लिक करें

  • यहां एक नया पेज ओपन होगा, जहां अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें

  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...