back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CTET 2021 : सीटीईटी में हुए कई अहम बदलाव, आवेदन से पहले जानें परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2021) यानि सीटीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर 20 अक्टूबर तक अपने आवेदन कर सकते हैं। इस साल सीटीईटी में कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिनके बारे में हर आवेदक का जानना जरूरी है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बार सीटीईटी (CTET 2021) परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। नई शिक्षा नीति के अनुसार इस बार परीक्षा में प्रश्न पूछें जाएंगे। माना जा रहा है कि इस बार परीक्षा में तथ्यात्मक ज्ञान और ज्यादा वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जा सकते हैं। पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

आजीवन रहेगी वैधता

इसके साथ ही साथ सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) सर्टिफिकेट (CTET 2021) की वैधता आजीवन बढ़ा दी है। इससे पहले टीईटी सर्टिफिकेट सिर्फ 7 साल के लिए वैध था। टीईटी परीक्षा के अंतर्गत 2 पेपर होते हैं। पहला कक्षा 1 से 5वीं तक और दूसरा कक्षा 6 से 8वीं तक शिक्षक बनने के लिए। इस पेपर में किसी भी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है।

आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान

आवेदन (CTET 2021) से पहले अभ्यर्थी सीबीएसई द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और उसके बाद ही रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद सीबीएसई द्वारा मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सावधानी से अपलोड करें। इसके अलावा वैध फोन नंबर और ई-मेल आई की डाले, नहीं तो आगे चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...