CAT Result 2021: आईआईएम द्वारा आयोजित होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान आईआईएम अहमदाबाद ने कैट परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले परीक्षार्थी आईआईएम कैट की वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कैट 2021 परीक्षा (CAT Result 2021) में कुल 9 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। ये सभी पुरुष उम्मीदवार हैं। इन 9 में से 7 कैंडिडेट्स इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं। 100 प्रतिशत लाने वाले ज्यादातर छात्र महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से हैं।
किस राज्य से कितने टॉपर
-
हरियाणा – 01
-
तेलंगाना – 01
-
पश्चिम बंगाल – 01
-
उत्तर प्रदेश – 02
-
महाराष्ट्र – 04
इसके बाद 99.99 परसेंटाइल पाने वाले छात्रों की संख्या 19 है। ये सभी अभ्यर्थी भी पुरुष हैं। इन 19 में से 16 इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं। कैट 2021 (CAT Result 2021) में 99.98 परसेंटाइल पाने वाले कुल 19 कैंडिडेट्स हैं। इनमें से सिर्फ एक महिला अभ्यर्थी है, जो इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से है। गौरतलब है कि इन 19 में से भी 15 स्टूडेंट्स इंजीनियर हैं।
पिछले साल नवंबर में आयोजित हुई थी परीक्षा
कैट 2021 परीक्षा (CAT Result 2021) 28 नवंबर 2021 को आयोजित की गई थी। आंसर-की पर 08 से 11 दिसंबर 2021 तक आपत्तियां मांगी गई थी। कुल 161 आपत्तियों में से आईआईएम ने एक को सही पाया। जिस सवाल का उत्तर बदला गया वह तीसरी शिफ्ट में क्वांटिटेटिव एबिलिटी सेक्शन में पूछा गया था। क्वेश्चन आईडी 48916813385 है। आईआईएम ने बताया है कि इसके दो सही उत्तर हो सकते थे – 92 और 460। जिन्होंने भी इनमें से कोई उत्तर दिया, उन्हें पूरे अंक दिए गए हैं।
भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी आईआईएम समेत अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में एमबीए एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट एग्जाम (CAT Result 2021) का आयोजन किया जाता है।
CAT Result 2021: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
-
सबसे पहले आईआईएम कैट की वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
-
यहां होम पेज पर दायीं ओर CAT 2021 score card download link दिखेगा। इसपर क्लिक करें।
-
इसके बाद कैट 2021 कैंडिडेट लॉगइन का पेज खुलेगा। यहां अपनी कैट 2021 यूजर आईडी और पासवर्ड भरें। फिर स्क्रीन पर दिख रहा 7 कैरेक्टर्स का सिक्योरिटी कोड भरें और लॉग-इन बटन पर क्लिक करें।
-
लॉग-इन करने के बाद आपको आपका स्कोर कार्ड मिलेगा। इसे अच्छी तरह चेक कर लें और डाउनलोड कर लें।
-
डाउनलोड करने के बाद आप कैट स्कोरकार्ड का प्रिंट लेकर भी रख लें। भविष्य में यह काम आएगा।




