back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BOB Recruitment 2021: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इन पदों पर वैकेंसी, IT फील्ड वालों के लिए सुनहरा मौका

नई दिल्ली। देश के जाने माने बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा ने आईटी ऑफिसर और आईटी प्रोफेशनल के पदों पर वैकेंसी (BOB Recruitment 2021) निकली है। आईटी फील्ड से ताल्लुक रखने वाले अभ्यार्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैंक की तरफ से ऑफीशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है।

दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने कुल 52 पदों पर भर्ती (BOB Recruitment 2021) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के िलए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यार्थी 28 दिसंबर से पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता व उम्र

नोटिफिकेशन के अनुसार, एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस/आईटी/डेटा साइंस/मशीन लर्निंग में बी.टेक/बीई/एमटेक/एमई और एआई (बीटेक/बीई में न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य) वाले अभ्यार्थी डेटा साइंटिस्ट पद के लिए आवेदन (BOB Recruitment 2021) कर सकते हैं।

इसके साथ ही बैंक द्वारा बैंकिंग क्षेत्र में कार्य अनुभव मांगा गया है। इन पदों (BOB Recruitment 2021) के लिए 23 से 45 साल तक अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्र व शैक्षिक योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें

आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन (BOB Recruitment 2021) करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपए जमा करना होगा। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है। बैंक की तरफ से उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in ओपन करें

  • इसके बाद होम पेज पर मौजूद करियर सेक्शन पर जाएं

  • करियर सेक्शन के बाद करंट ऑपरच्यूनिटी पर क्लिक करें, फिर रिक्रूटमेंट ऑफ आईटी ऑफिसर/प्रोफेशनल के लिंक पर क्लिक करें

  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां अप्लाई फॉर रेगुलर वैकेंसी के लिंक पर क्लिक करें

  • अब एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद उम्मीदवारों को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा

  • अब आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड लॉगिन कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵