Bihar Police SI Exam 2021: बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 26 दिसंबर, 2021 यानि कल आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से एसआई और सार्जेंट के 2213 पद भरे जाएंगे। परीक्षा में 6 लाख से भी अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
अनुमान के मुताबिक, 1 सीट के लिए करीब 275 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। यह परीक्षा (Bihar Police SI Exam 2021) 2 घंटे की होगी, जिसमें 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे।
इस परीक्षा में सफल होने के लिए 30 प्रतिशत से अधिक नंबर लाना जरूरी है। इसके अलावा कुल पदों से 20 गुना अधिक उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (Bihar Police SI Exam 2021) में किया जाएगा। फिलहाल परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कुछ जरूरी गाइडलाइंस फॉलो करनी होंगी।





