नई दिल्ली। सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने बिहार पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Police Constable Result 2021) जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बता दें कि बिहार में कांस्टेबल के कुल 8415 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन (Bihar Police Constable Exam 2021) 14 मार्च और 21 मार्च 2021 को किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार कांस्टेबल भर्ती के लिए करीब 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस परीक्षा में लगभग 10 लाख आवेदक शामिल हुए थे।
बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, इस भर्ती (Bihar Police Constable Result 2021) का आधिकारिक नोटिफिकेशन 11 नवंबर 2021 को जारी किया गया था। बोर्ड के अनुसार कुल पदों के सापेक्ष 5 गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए सफल घोषित किया गया है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी श्रेणीवार कट ऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।
Bihar Police Constable Result 2021: ऐसे चेक करें रिजल्ट
-
सबसे पहले अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in ओपन करें
-
यहां होम पेज पर दिए गए Results: Written Examination for PET of Bihar Police Constable. (Advt. No. 05/2020) के लिंक पर क्लिक करें
-
इस लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा
-
अब अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक करें





