back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, इसी महीने होगी आर्मी भर्ती रैली, जानिए डीटेल्स

नई दिल्ली। कोरोना की वजह से लंबे समय से अटकी पड़ी आर्मी भर्ती (Army Bharti Rally 2021) फिर से शुरू होने जा रही है। दरअसल, सिकंदराबाद एओसी सेंटर में जल्द ही सैनिकों और ट्रेड्समैन जैसे पदों के लिए आर्मी भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय सेना ने भर्ती रैली के संबंध में अपडेट जारी किया है।

आर्मी के अनुसार, सिकंदराबाद एओसी सेंटर के एबीसी ट्रैक पर सैनिकों के विभिन्न पद (जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क और स्टोरकीपर) व ट्रेड्समैन पदों के लिए भर्ती रैली (Army Bharti Rally 2021) का आयोजन 29 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। यह भर्ती रैली 30 जनवरी 2022 तक चलेगी।

हालांकि, सेना ने साथ ही कहा है कि भर्ती रैली (Army Bharti Rally 2021) का आयोजन कोरोना महामारी की स्थिति पर निर्भर करेगा। साथ ही कमांडेंट एओसी सेंटर को यह अधिकार होगा कि शॉर्ट नोटिस जारी करके भर्ती रैली का आयोजन कभी भी रद्द कर सकता है।

शैक्षिक योग्यता

आर्मी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, सैनिक ट्रेड्समैन पद के लिए अभ्यार्थी (Army Bharti Rally 2021) का 10वीं पास मांगी होना जरूरी है। 10वीं में प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, सैनिक (जनरल ड्यूटी) पद के लिए आवेदक का 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है।

बाकी सभी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। हालांकि सैनिक (टेक्निकल) पद (Army Bharti Rally 2021) के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं और हर सब्जेक्ट में 40 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। इसके अलावा, सैनिक (क्लर्क) और सैनिक (स्टोरकीपर) पद के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो सैनिक जनरल ड्यूटी (Army Bharti Rally 2021) और सैनिक टेक्निकल पद के लिए आवेदक की साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं सैनिक ट्रेड्समैन और सैनिक क्लर्क व स्टोरकीपर पद के लिए न्यूनतम आयु साढ़े 17 वर्ष और अधिकतम 23 साल है।

भारतीय सेना में होने वाली इस भर्ती के लिए सेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन यहां चेक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Agniveer Recruitment: खुशखबरी! 8वीं, 10वीं पास भी अग्निवीर भर्ती के लिए 22 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

धर्मशाला, हि.स.। अग्निपथ भर्ती योजना के तहत कांगड़ा और चम्बा जिला के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती के ऑनलाईन आवेदन 22 मार्च तक किये...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...