back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एम्स में निकली 12वीं पास वालों के लिए वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने झज्जर एम्स के लिए ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंस्ट के पदों पर भर्ती (AIIMS Recruitment 2021) निकाली है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। नोटिस के मुताबिक, कुल 4 पदों के लिए यह वैकेंसी निकाली गई है।

इच्छुक अभ्यार्थी बीईसीआईएल की वेबसाइट becil.com पर जाकर आवेदन (AIIMS Recruitment 2021) कर सकते हैं। इस पद के लिए आवेदक का साइंस से 12वीं पास या बीएससी पास होना जरूरी है। साथ में संबंधित फील्ड में एक से पांच साल का वर्क एक्सपीरियंस भी जरूरी है।

क्या है योग्यता और उम्र सीमा

बीईसीआईएल द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पद के लिए आवेदक (AIIMS Recruitment 2021) का 12वीं पास होना जरूरी है। आवेदक यदि बीएससी के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑपरेशन थिएटर टेक्निक में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा धारक है, तो ऐसे उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इस पद के लिए अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है।

आवेदन शुल्क और सैलरी

सैलरी की बात करें तो ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पद के लिए 20,202 रुपए प्रतिमाह सैलरी तय की गई है। इस पद के लिए आवेदन (AIIMS Recruitment 2021) करने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में जनरल, एक्स सर्विसमैन, महिला और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 750 रुपए देने होंगे। जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए 450 रुपए आवेदन शुल्क देय होगा।

झज्जर एम्स में भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां चेक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

BEL Recruitment: भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड ट्रेनी इंजीनियरिंग समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, यहां करें आवेदन

BEL Recruitment vacancy 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड यानी बीईएल (BEL) ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए एक-एक वैकेंसी निकाली है। भारती में...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵