back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमृतपाल सिंह मामला: हिमाचल में हाई अलर्ट, सीएम सुक्खू ने कहा- पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा है कि पड़ोसी राज्य पंजाब से अमृतपाल सिंह के फरार होने पर हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा के दृष्टिगत हाई अलर्ट जारी किया।

शिमला, एजेंसी। पंजाब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा के लिहाज से सरकार ने हाई अलर्ट किया है। पंजाब के साथ लगने वाले हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि कोई संदिग्ध हिमाचल प्रदेश में न घुस सके।

प्रदेश में हाई अलर्ट जारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा है कि पड़ोसी राज्य पंजाब से अमृतपाल सिंह के फरार होने पर हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा के दृष्टिगत हाई अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि बेवजह किसी भी पर्यटक को तंग नहीं किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और हिमाचल के लोग भाई-भाई हैं और बाहर से आने वाले किसी भी पर्यटक को तंग नहीं किया जाएगा लेकिन संदिग्ध व्यक्तियों पर पूरी नजर रखी जाएगी।

सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी

सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है लेकिन हिमाचल में इस तरह की कोई स्थिति नहीं है। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर हालात बिगड़ने पर पंजाब के मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी। उल्लेखनीय है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए हिमाचल पुलिस पहले ही अलर्ट पर है। साथ ही एचआरटीसी के ड्राइवरों और कंडक्टरों को भी मुस्तैद रहने को कहा गया है। एचआरटीसी प्रबंधन ने बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के रूटों पर जाने वाले ड्राइवर कंडक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे स्थिति पर नजर रखें और किसी भी तरह की स्थिति बेकाबू होते देख तुरंत लौट आएं। एचआरटीसी के डिविजनल मैनेजर देवासेन नेगी ने बताया कि पंजाब से हिमाचल आने-जाने वाली बसों के रूटों पर एचआरटीसी प्रबन्धन पूरी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि अमृतसर और होशियारपुर वाले रूटों को छोड़कर अन्य रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...