Loksabha Elections 2024 : गाजियाबाद में BJP लगाएगी जीत का चौका? अतुल गर्ग तोड़ेंगे वीके सिंह का रिकॉर्ड!

Ghaziabad lok sabha Elections: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में गाजियाबाद सीट पर भी वोटिंग जारी है। यहां पिछले तीन चुनाव से बीजेपी का कब्जा है।
गाजियाबाद लोकसभा सीट।
गाजियाबाद लोकसभा सीट। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज गाजियाबाद सीट पर मतदान जारी है। बीजेपी ने सीटिंग सांसद वीके सिंह का टिकट काटकर वैश्य समाज के अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया है। सपा-कांग्रेस गठबंधन से डॉली शर्मा मैदान में हैं। नंदकिशोर पुंडीर बसपा के प्रत्याशी हैं। इस सीट पर बीजेपी का तीन बार कब्जा है। साल 2019 के चुनाव में बीजेपी के वीके सिंह रिकॉर्ड वोटों से जीते थे। इस बार पार्टियों के प्रत्याशी के साथ सियासी समीकरणों ने भी करवट ली है।

बीजेपी के विधायक बने सांसद प्रत्याशी

बीजेपी के प्रत्याशी अतुल गर्ग दो बार विधायक और स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। अतुल ने 2017 में बसपा प्रत्याशी सुरेश बंसल और 2022 में सपा के विशाल शर्मा को 1 लाख वोटों से हराया था। इनकी गिनती बीजेपी के बड़े नेताओं में होती है। भाजपा ने इनको गाजियाबाद से सीटिंग सांसद जनरल वीके सिंह का टिकट काटकर प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस से डॉली शर्मा

सपा और कांग्रेस गठबंधन से कांग्रेस के खाते में सीट है। कांग्रेस ने ब्राह्मण चेहरे डॉली शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। डॉली 2019 में भी चुनाव लड़ी थीं, लेकिन तब वह तीसरे नंबर पर थीं। उनकी गिनती युवा कांग्रेस नेताओं में होती है। 2017 में राजनीतिक पारी शुरू करने वाली डॉली निकाय चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन उनको हार मिली थी। वह कई प्रदेश में कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाले हैं।

बसपा से नंदकिशोर

बसपा ने नंदकिशोर पुंडीर को मैदान में उतारा है। पार्टी से पहले अंशय कालरा प्रत्याशी थे। पुंडीर मुजफ्फरनगर से राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि वह जीत नहीं सके थे। फिर वह बसपा में शामिल हुए।

अतुल को टिकट मिलने से राजपूतों में नाराजगी

अतुल गर्ग को टिकट देने पर कई राजपूत संगठनों ने बीजेपी का विरोध किया है। बसपा ने राजपूत नेता को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बनाया है। बता दें इस सीट पर राजपूत वोटरों की अच्छी पकड़ है। साथ ही ब्राह्मण वोटर भी निर्णायक हैं। इसको देखते हुए कांग्रेस ने महिला और ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेला है।

सीट का जातीय समीकरण

यहां मुस्लिम वोटर करीब 5.5 लाख, राजपूत 4.7 लाख, ब्राह्मण 4.5 लाख, एससी 4.5 लाख, बनिया 2.5 लाख के अलावा करीब 1.25 लाख जाट वोटर हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in