Loksabha Election 2024 Voting : मतदान के शुरुआती 4 घंटे, जानें बिहार, UP-MP समेत अन्य राज्यों में क्या चल रहा?

Loksabha Elections 2024 Phase 1: 21 राज्यों की 102 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। कुल 9 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
मतदान करने के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी एवं मां।
मतदान करने के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी एवं मां। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान शुरू हुए 4 घंटे बीत चुके हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार 21 राज्यों की 102 सीटों पर 9 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में 15-15 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं, कुछ जगहों पर ईवीएम की खराबी की वजह से मतदान प्रभावित हुआ है। बस्तर में ब्लास्ट हुआ है। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार इलाके में पथराव हुआ है। बीजेपी का आरोप है कि कूच बिहार की चंदामारी में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मतादाताओं को रोकने के लिए पथराव किया, जिसमें बीजेपी के बूथ अध्यक्ष के घायल हो गए।

बिहार और यूपी में शांतिपूर्ण मतदान

बिहार की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया से उम्मीदवार हैं। इसके अलावा जमुई, नवादा में भी मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग जारी है। इनमें 2 हॉट सीटें हैं। इसके अलावा राजस्थान की 12 सीटों और मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

कहां-कितना प्रतिशत मतदान

पश्चिम बंगाल - 15.09%

त्रिपुरा - 15%

मध्य प्रदेश - 14.12%

मेघालय - 12.96%

उत्तर प्रदेश - 12.22%

छत्तीसगढ़ - 12.02%

असम - 11.15%

राजस्थान - 10.67%

जम्मू कश्मीर - 10.43%

उत्तराखंड - 10.41%

इन राज्यों में ये है वोटिंग प्रतिशत

मिजोरम - 9.36%

बिहार - 9.23%

अंडमान निकोबार द्वीप समूह - 8.64%

तमिलनाडु - 8.21%

नगालैंड - 7.65%

मणिपुर - 7.63%

महाराष्ट्र - 6.98%

लक्षद्वीप -5.59%

पुडुचेरी - 7.49%

सिक्किम - 6.63%

अरुणाचल प्रदेश - 4.95%

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in