India Election: बंगाल में सबसे अधिक मतदान; दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश, जानें बाकी 19 राज्यों की वोटिंग प्रतिशत

Loksabha Elections 2024 Phase 1: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर हुए मतदान का पहला वोटिंग प्रतिशत आया है।
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान।
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 15 प्रतिशत मतदान हुआ है। दूसरे नंबर मध्य प्रदेश है, जहां 14.12 प्रतिशत हुआ है। तीसरे नंबर पर त्रिपुरा है। यहां 13.62 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

कहां-कितनी प्रतिशत वोटिंग

अंडमान निकोबार द्वीप समूह - 8.64%

अरुणाचल प्रदेश - 4.95%

असम - 11.15%

बिहार - 9.23%

छत्तीसगढ़ - 12.02%

जम्मू कश्मीर - 10.43%

लक्षद्वीप -5.59%

मध्य प्रदेश - 14.12%

महाराष्ट्र - 6.98%

मणिपुर - 7.63%

मेघालय - 12.96%

मिजोरम - 9.36%

नगालैंड - 7.65%

पुडुचेरी - 7.49%

राजस्थान - 10.67%

सिक्किम - 6.63%

तमिलनाडु - 8.21%

त्रिपुरा - 13.62%

उत्तर प्रदेश - 12.22%

उत्तराखंड - 10.41%

पश्चिम बंगाल - 15.09%

इन राज्यों में हो रहा मतदान

उत्तर प्रदेश में 8, राजस्थान की 12 सीटें, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम, महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर एवं छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट, तमिलनाडु की 39, मेघालय की 2, उत्तराखंड 5, अरुणाचल प्रदेश 2, अंडमान निकोबार द्वीप समूह 1, मिजोरम 1, नगालैंड 1, पुडुचेरी 1, सिक्किम 1 और लक्षद्वीप 1 की सभी सीट पर मतदान जारी है।

मैदान में ये दिग्गज नेता

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद पीलीभीत से उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने निवर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब पश्चिम त्रिपुरा सीट से मैदान में हैं। उनका मुकाबला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा से है। तमिलनाडु की नीलगिरी सीट से डीएमके के ए राजा चुनाव मैदान में हैं। वो कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए-2 सरकार में मंत्री रह चुके हैं। तमिलनाडु की शिवगंगा पर कार्ति लोकसभा चिदंबरम चुनाव मैदान में हैं। वह कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे हैं। पी चिदंबरम यहां सात बार सांसद रहे हैं।

असम के पूर्व सीएम के बेटे भी प्रत्याशी

तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष अन्नामलाई कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। पुडुचेरी की उपराज्यपाल और तेलंगाना के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने वाली तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण क्षेत्र से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने गौरव गोगोई को असम की जोरहाट से उम्मीदवार बनाया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ छिंदवाड़ा से उम्मीदवार हैं। कमल नाथ यहां से 1980 के बाद से नौ बार सांसद रहे हैं। कांग्रेस नेता इमरान मसूद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश की इस सीट पर कांटे की लड़ाई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in