सफेद टी-शर्ट ही क्यों पहनते हैं राहुल गांधी? फाइनली दे दिया जवाब

White T-shirt: अब जाकर राहुल गांधी ने इस सवाल का बड़ा ही बेहतरीन जवाब दिया है।
Rahul Gandhi
Rahul Gandhiraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वह अधिकतर सफेद टी-शर्ट पहने रखते हैं। अक्सर हम सब के मन में भी यह सवाल जरूर आता है कि वह सफेद टी-शर्ट ही क्यों पहने रहते हैं। अब जाकर राहुल गांधी ने इस सवाल का बड़ा ही बेहतरीन जवाब दिया है। उनकी सफेद टी-शर्ट कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के बाद से एक ट्रेडमार्क जैसा बन गया था।

उन्हें सादगी वाले कपड़े ज्यादा पसंद हैं

राहुल गांधी से यह सवाल लोकसभा चुनाव 2024 के एक कैंपेन में पूछा गया, जिसको सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है। राहुल गांधी ने इस वीडियो में बताया कि सफेद टीशर्ट पहनने का कारण पारदर्शिता और सादगी है। उन्होंने कहा कि वह कपड़ो की ज्यादा परवाह नहीं करते हैं। उन्हें सादगी वाले कपड़े ज्यादा पसंद हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि वह 70 दिनों से सड़क पर हैं। जिसकी शुरुआत उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा से की। राहुल गांधी ने इस बारें में साफ साफ बताया कि यह कोई अभियान नहीं है बल्कि इसमें और भी कठिन कार्य शामिल हैं।

लड़ाई संगठनात्मक स्तर पर, राष्ट्रीय स्तर पर हमेशा विचारधारा को लेकर ही होती है

राहुल गांधी ने इसके अलावा विचारधारा के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से विचारधारा को ठीक से समझे बिना आप संगठन के रूप में सत्ता की तरफ नहीं बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी विचारधारा को लोगो को समझाना होगा जो गरीब समर्थक और महिला समर्थक है तथा सबके साथ सामान व्यवहार करते हैं। इसलिए लड़ाई संगठनात्मक स्तर पर, राष्ट्रीय स्तर पर हमेशा विचारधारा को लेकर ही होती है।

हम इसके जरिए देश को बर्बाद करने वालों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं

राहुल गांधी ने वीडियो में भाषण को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें अभियान के दौरान भाषण देना बहुत पसंद हैं। उनके अनुसार भाषण ही एक ऐसा जरिया है जो सबको सोचने के लिए मजबूर कर देता है कि आखिर देश में किस चीज की आवश्यकता है। इसको लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी सवाल किया कि क्या उन्हें अभियान में क्या पसंद है और क्या पसंद नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाषण देने में कोई बुराई नहीं है। बल्कि यह अच्छा है क्योंकि हम इसके जरिए देश को बर्बाद करने वालों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्हें ऐसा करने से रोक रहे हैं। खड़गे ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा कि कम से कम वे लोग देश के लिए कुछ तो कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in