Lok Sabha Poll: कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, फंड न मिलने पर पुरी से कैंडिडेट सुचारिता मोहंती ने लौटाया टिकट

Odisha News: उड़ीसा में कांग्रेस को बुरे दौर से गुजरना पड़ सकता है। पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने पार्टी से फंडिंग की कमी के कारण पार्टी का टिकट लौटा दिया है।
Sucharita Mohanty
Lok Sabha Poll
Sucharita Mohanty Lok Sabha PollRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उडिसा के पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने पार्टी से फंडिंग की कमी का आरोप लगाते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है और पार्टी का टिकट लौटा दिया है। उन्होंने कहा- "AICC ओडिशा के इन-चार्ज अजॉय कुमार ने स्पष्ट रूप से उनसे अपने संसाधनों से लड़ने के लिए कहा है।"

कांग्रेस ने फंडिंग से किया इनकार

पूर्व कांग्रेस सांसद ब्रजमोहन मोहंती की बेटी सुचारिता मोहंती ने 4 मई को AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल को E-Mail भेजकर बताया कि पुरी लोकसभा क्षेत्र में उनका अभियान बुरी तरह प्रभावित हुआ है। क्योंकि पार्टी ने फंडिंग से इनकार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि AICC ओडिशा के इन-चार्ज अजॉय कुमार ने स्पष्ट रूप से उनसे अपने संसाधनों से लड़ने के लिए कहा है।

फंड की कमी का है मामला

सुचारिता मोहंती ने कहा कि मैं एक पत्रकार थी, 10 साल पहले मैंने राजनीति में कदम रखा। मैंने पुरी में अपने चुनावी अभियान में अपना सब कुछ झोंक दिया है। मैंने प्रगतिशील राजनीति के लिए अपने अभियान का समर्थन करने के लिए एक पब्लिक डोनेशन अभियान शुरु किया। लेकिन अब तक मुझे इसमें कोई खास सफलता नहीं मिली है। क्योंकि मैं अपने दम पर धन जुटाने में सक्षम नहीं थी। इसलिए मैंने पुरी लोकसभा सीट में प्रभावशाली अभियान के लिए धन के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व सहित सभी वरिष्ठ नेताओं से संपर्क किया था।" उन्होंने आगे कहा- "यह स्पष्ट है कि केवल फंड की कमी हमें पुरी में विजयी होने से रोक रही है। मुझे खेद है कि पार्टी फंडिंग के बिना पुरी में चुनावी अभियान चलाना संभव नहीं होगा। इसलिए मैं पार्टी का टिकट वापस कर रही हूं।"

नहीं छोड़ेंगी कांग्रेस

हालांकि, सुचरिता मोहंती ने कहा कि वह कांग्रेस कार्यकर्ता बनी रहेंगी और उनके नेता राहुल गांधी ही हैं। सुचरिता को पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और बीजेडी उम्मीदवार और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त अरूप पटनायक के खिलाफ मैदान में उतारा गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in