Loksabha Election: पीएम मोदी अमरोहा से विपक्ष पर गरजे, बोले- एससी-एसटी-ओबीसी को पहले की सरकारों ने दिया धोखा

Loksabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट में आज चुनावी रैली की। बता दें कि अमरोहा में लोकसभा के चुनाव दूसरे चरण यानि 26 अप्रैल को होंगे।
Narendra Modi
Narendra Modiraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गए हैं। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए भी पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चूका है। देश में प्रथम चरण की लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार पहले ही थम चूका था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट में आज चुनावी रैली की। बता दें कि अमरोहा में लोकसभा के चुनाव दूसरे चरण यानि 26 अप्रैल को होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने अमरोहा की रैली से विपक्ष पर निशाना साधा।

मोदी उस सपने को पूरा कर रहा है

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमरोहा की रैली से विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की पूर्व की सरकारें सामाजिक न्याय के नाम पर एससी-एसटी और ओबीसी समाज को धोखा देती आयी है। पीएम ने आगे कहा कि वे बाबा साहेब अंबेडकर, ज्योतिबा फुले और चौधरी चरण सिंह जी के सामाजिक न्याय के सपने को पूरा कर रहे है। पीएम ने कहा इन नेताओं ने सामाजिक न्याय के लिए जो सपना देखा था, मोदी उस सपने को पूरा कर रहा है।

यहां किसानों की समस्याओं को सुना नहीं जाता था

पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए, कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों में यहां किसानों की समस्याओं को सुना नहीं जाता था। न ही उनकी समस्या को देखा जाता था और न ही उनकी कोई परवाह की जाती थी। पीएम ने कहा कि जब हमारी सरकार आयी तो भाजपा ने किसानों के लिए दिन रात काम किया और आगे भी कर रही है। उन्होंने यूरिया की बोरी की कीमत का उदहारण देते हुए कहा कि यूरिया की बोरी की कीमत जहां अमेरिका में 3000 रूपए है। वही यूरिया की बोरी की कीमत भारत में किसानों के लिए 300 रूपए है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के कामों की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के कामों की चर्चा करना भी नहीं भूले। उन्होंने कहा की पहले की सरकारों में अमरोहा के गन्ना किसानों को गन्नो के भुगतान के लिए काफी परेशान किया जाता था, उन्हें अपनी राशि के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ता था। मोदी ने कहा कि योगी की भाजपा सरकार गन्नो की रिकॉर्ड खरीद के साथ साथ रिकॉर्ड भुगतान कर रही है। पीएम ने बतया कि सपा की सरकार में अमरोहा में औसतन 500 करोड़ का भुगतान होता था। वहीं भाजपा की योगी सरकार ने यहां 1.5 करोड़ का रिकॉर्ड भुगतान किसानों को किया है।

पीएम मोदी को अमरोहा की पहचान ढोलक भी भेंट किया गया

पीएम मोदी को अमरोहा की पहचान ढोलक भी भेंट किया गया। मोदी ने कहा कि ढोलक अमरोहा की पहचान है, इसकी थाप दूर दूर तक गूंजती है। पीएम ने कहा कि सीएम योगी ने अपने प्रयासों से अमरोहा के ढोलक की पहचान पूरी दुनिया में बनाई है। उन्होंने कहा कि अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं बल्कि देश का डंका भी बजाता है। पीएम ने अमरोहा के मोहम्मद शामी का नाम भी लिया, जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई और देश का नाम रोशन किया। पीएम ने कहा कि मोहम्मद शामी ने जो कमाल किया है, उसको पूरी दुनिया ने देखा है। उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया। पीएम ने कहा कि योगी सरकार अमरोहा में युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार गांव और गरीब को आगे बढ़ने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है। पीएम ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी सारी शक्ति गांव, देहात को पीछे करने में ही लगती है। जिसके कारण इन्होंने अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को काफी नुकसान पहुंचाया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in