India Election: इन 102 सीटों में से 41 पर NDA ने पिछले बार दर्ज की थी जीत, आज 8 मंत्रियों की किस्मत होगी तय

Loksabha Election 2024 Phase 1: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। इस दिन 8 केंद्रीय मंत्रियों समेत एक दर्जन दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आज वोटिंग जारी है। 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। कुल 1625 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 1491 पुरुष और 134 महिलाएं हैं। 8 केंद्रीय मंत्रियों, 2 पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपाल चुनावी मैदान में हैं। पिछले चुनाव में इन 102 सीटों में से यूपीए ने 45 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, एनडीए के खाते में 41 सीटें गईं थीं।

इन 8 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

1. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनावी मैदान में हैं।

2. केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल पश्चिम सीट से मैदान में हैं।

3. केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग, आयुष मंत्री सर्बानंद सोनेवाल असम की डिब्रूगढ़ सीट से उम्मीदवार हैं।

4. मोदी सरकार में मत्स्य, पशु चिकित्सा एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से उम्मीदवार हैं।

5. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर की ऊधमपुर-कठुआ-डोडा से प्रत्याशी हैं।

6. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव राजस्थान की अलवर सीट से उम्मीदवार हैं।

7. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान की बीकानेर सीट से मैदान में हैं। इनका मुकाबला पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता गोविंद राम मेघवाल से है।

8. मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत एल मुरुगन को तमिलनाडु के नीलगिरी से मैदान में हैं।

252 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज

इन 102 सीटों में से 42 सीटें ऐसी हैं, जहां तीन या इससे अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। द एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) ने यह जानकारी दी है। ADR ने पहले फेज के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 1625 प्रत्याशियों में से 1618 के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण किया है। ADR के हलफनामों के विश्लेषण के मुताबिक 1618 में से 252 उम्मीदवारों पर आपराधिक केस दर्ज हैं। 161 उम्मीदवारों पर गंभीर क्रिमिनल केस दर्ज है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in