Loksabha Election 2024: 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान शुरू; RSS प्रमुख समेत कई दिग्गजों ने की वोटिंग

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024 News Updates: सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। वोटिंग के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।
आरएसएस प्रमुख ने किया मतदान।
आरएसएस प्रमुख ने किया मतदान। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ है। वोटिंग 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर होने जा रही है। इसमें राजस्थान की 12 सीटें, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम, महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान जारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्‍स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया। पीएम ने लिखा-लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सीटों के मतदाताओं से आग्रह है कि वे मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। वहीं, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में वोट डाला। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने भी मतदान किया है।

इन सीटों पर भी मतदान शुरू

तमिलनाडु की 39, मेघालय की 2, उत्तराखंड 5, अरुणाचल प्रदेश 2, अंडमान निकोबार द्वीप समूह 1, मिजोरम 1, नगालैंड 1, पुडुचेरी 1, सिक्किम 1 और लक्षद्वीप 1 की सभी सीट पर मतदान होगा।

छिंदवाड़ा की जनता सच्चाई का साथ देगी : कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर विश्वास है। वो 44 साल के इतिहास के सबसे बड़े गवाह हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वे सच्चाई का साथ देंगे।

मेघालय के सीएम ने डाला वोट

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि मैं यहां सुबह 6:30 बजे आया। मैंने देखा सुबह से मतदान केंद्र पर काफी भीड़ लगी है। यह देखकर अच्छा लगा। मैंने अपने कर्मचारियों को भी वोट डालने को भेजा है। मैं मतदान केंद्र तक खुद गाड़ी चला कर आया हूं।

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री एवं बीकानेर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने वोटिंग की। इस दौरान कहा कि आज लोकतंत्र का पर्व है। आज का दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज पहले चरण की 102 सीटों पर मतदान है। राजस्थान की 12 सीटों पर वोटिंग है, उसमें बीकानेर शामिल है। पहले चरण से विकसित भारत की एक मजबूत नींव रखी जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in