Loksabha Election: पहले चरण में भाजपा के 8 बड़े मंत्री आजमा रहे अपना भाग्य, जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

Loksabha Election: लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में भाजपा के 8 बड़े मंत्रियों की लोकसभा सीटों के बारे में कई लोग जानना चाहते हैं।
Nitin Gadkari, Arjunram Meghwal, Bhupendra Yadav, Sanjeev Balyan
Nitin Gadkari, Arjunram Meghwal, Bhupendra Yadav, Sanjeev Balyanraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में भाजपा के 8 बड़े मंत्रियों का भाग्य भी मतदाताओं के मतदान पर टिका हुआ है। देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। पहले चरण के चुनाव में 1625 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में भाजपा के 8 बड़े मंत्रियों की लोकसभा सीटों के बारे में कई लोग जानना चाहते हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

भाजपा ने महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से नितिन गडकरी को फिर से चुनाव के मैदान में उतारा है। इस सीट से नितिन गडकरी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। नितिन गडकरी के खिलाफ इस सीट से कांग्रेस ने विकास ठाकरे को चुनावी मैदान में उतारा है। गडकरी वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं। अगर गडकरी इस बार भी जीत दर्ज करते हैं तो उनकी नागपुर लोकसभा सीट पर हैट्रिक होगी।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

भाजपा ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर फिर से अपना विश्वास जताया है। पार्टी ने उन्हें राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया हैं। बता दें कि यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। अर्जुनराम मेघवाल इस लोकसभा सीट से तीन बार जीत चुके हैं। अगर अर्जुनराम मेघवाल इस बार भी जीत दर्ज कर लेते हैं तो उनकी इस सीट पर लगातार चौथी बार जीत होगी। वहीं कांग्रेस ने अर्जुनराम मेघवाल के खिलाफ पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल को चुनावी मैदान में उतारा है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

भाजपा ने इस बार अलवर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बाबा बालक नाथ को इस सीट से चुनाव के मैदान में उतरा था। जिसमे उन्होंने जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस ने भी यादव उम्मीदवार को इस लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के खिलाफ ललित यादव को चुनावी मैदान में खड़ा किया है।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

भाजपा ने उतर प्रदेश की मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर फिर से विश्वास जताया है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने वर्ष 2014 और वर्ष 2019 के चुनाव में जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार सपा ने जाट नेता हरेंद्र मलिक को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। BSP ने इस लोकसभा सीट से दारा सिंह प्रजापति को चुनावी मैदान में उतारा है। इन नेताओ के चुनावी मैदान में आ जाने के कारण इस बार के चुनाव में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। जहां ठाकुर नेता इस बार नाराज माने जा रहे हैं। वहीं जाट वोट भी दोनों पार्टियों में बंट सकते हैं। मुस्लिम वोटर BSP के साथ खड़े दिख रहे हैं। ऐसे में संजीव बालियान के लिए मुसीबतें बढ़ती जा रही है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश की पश्चिम लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को चुनावी मैदान में उतारा है। वह वर्ष 2004 लोकसभा चुनाव से इस सीट पर तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं। इस बार किरेन रिजिजू के लिए भी इस लोकसभा सीट पर कड़ी टक्कर होने की संभावना है। उनके खिलाफ इस लोकसभा सीट से पूर्व सीएम और अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष नबाम तुकी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

भाजपा ने इस बार असम की डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली की जगह केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने मनोज धनोवर को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।

मंत्री जितेंद्र सिंह

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से मंत्री जितेंद्र सिंह पर फिर से अपना विश्वास जताया है। उन्होंने इस लोकसभा सीट से दो बार लगातार जीत दर्ज की थी। इस बार वह हैट्रिक की तरफ कदम रखने की सोच रहे हैं। कांग्रेस ने मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ चौधरी लाल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

मंत्री एल मुरुगन

भाजपा ने तमिलनाडु की नीलगिरी लोकसभा सीट से केंद्र सरकार में मंत्री एल मुरुगन को चुनावी मैदान में उतारा है। डीएमके ने भाजपा के खिलाफ इस लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा को चुनावी मैदान में उतारा है, वह मनमोहन सरकार में मंत्री रह चुके हैं। ए राजा की इस सीट पर अच्छी पकड़ है, वह इस सीट से लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं। वहीं मंत्री एल मुरुगन पहली बार इस लोकसभा सीट से लड़ रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in