Lok Sabha Poll: TMC का चुनावी घोषणापत्र जारी, CAA-NRC पर रोक, BPL परिवारों को फ्री गैस सिलेंडर

West Bengal News: TMC ने आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने बंगाल में CAA-NRC पर रोक लगाने का वादा किया है। इसी के साथ BPL परिवारों को 10 फ्री गैस सिलेंडर देने का वादा किया है।
TMC Released Manifesto
TMC Released ManifestoRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आज चुनावी घोषणापत्र जारी किया है। TMC ने CAA-NRC को खत्म करने और BPL परिवारों को साल में 10 घरेलु सिलेंडर देने का वादा किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज असम में BJP के खिलाफ वोट करने की अपील की।

CAA-NRC पर रोक

TMC ने आज घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में CAA और NRC पर बंगाल में रोक लगाने का वादा किया है। ममता बनर्जी ने शुरुआत से ही CAA और NRC कानून का विरोध किया है। हाल ही में देश में केंद्र सरकार ने जब CAA लागू किया तब ममता बनर्जी ने साफ कहा कि बंगाल में CAA कानून लागू नहीं होगा। उन्होंने इस बात का उल्लेख अपनी पार्टी के घोषणपत्र में भी शामिल किया।

फ्री गैस सिलेंडर

TMC के घोषणापत्र में गरीब परिवारों को यानि की BPL परिवारों को साल में 10 गैस सिलेडर फ्री में देने का वादा किया है। सिलेंडर को लेकर बीते सालों से काफी राजनीतिक गहमागहमी चल रही है। लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों ने गैस सिलेंडर को फ्री में देने या कम दामों में देने का वादा कर रही है। इस बीच गैस सिलेंडर एक चुनावी मुद्दा बन गया है।

BJP पर जमकर बरसीं ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज असम में BJP की केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि "मेरे राजनीतिक काल में मैंने कभी राजनीति का इतना खतरनाक माहौल नहीं देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर तीसरी बार लौटते हैं तो लोकतंत्र नहीं बचेगा और चुनाव भी नहीं होंगे" उन्होंने कहा कि BJP ने देश को डिटेंशन कैंप बना दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि "BJP दंगे कराकर चुनाव कराना चाहती है।" TMC ने असम में 4 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। ममता बनर्जी ने असम में इंडिया गठबंधन को वोट देने की अपील की।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in