Lok Sabha Poll: राहुल गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन; खड़गे, सोनिया, प्रियंका रहे मौजूद

UP News: राहुल गांधी ने आज रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है। रायबरेली गांधी परिवार का गढ़ है।
Rahul Gandhi
Lok Sabha Poll
Rahul Gandhi Lok Sabha PollRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज परंपरागत रायबरेली सीट से नामांकन भर दिया है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, अशोक गहलोत, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजुद रहे। अमेठी लोकसभा सीट से भी कांग्रेन नेता केएल शर्मा ने नामांकन भरा है।

लड़ेंगे और जीतेंगे

कांग्रेस ने 'X' पर पोस्ट लिखकर कहा- जननायक @RahulGandhi जी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा चुनाव का नामांकन भरा। ये चुनाव देश में लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है, अन्याय को हराकर न्याय की स्थापना का चुनाव है। हम हर कीमत पर लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। लड़ेंगे और जीतेंगे।

कांग्रेस पार्टी ने शेयर की नामांकन की तस्वीरे

इन तस्वीरों में राहुल गांधी को रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन जमा करते हुए देखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने 'X' पर अपने आधिकारीक अकाउंट से तस्वीरे साझा की।

ऐसे रायबरेली बना गांधी परिवार का गढ़

रायबरेली सीट से हर कोई परिचित है। इस सीट को गांधी परिवार का गढ़ बनाने वाले फिरोज़ गांधी ही थे। उन्होंने दो बार इस सीट से जीत दर्ज की। 1960 में उनकी मौत के बाद, इंदिरा गांधी ने 1971 में अपनी पति की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा। 1975 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी सांसद सदस्यता को अयोग्य घोषित कर दिया। इंदिरा गांधी ने अपनी प्रधानमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए इमरजेंसी लगा दी। 1977 में इमरजेंसी हटाने के बाद उन्होंने फिर से रायबरेली से चुनाव लड़ा। लेकिन इमरजेंसी के काले दौर से गुजरने के बाद लोगों ने इंदिरा गांधी को नकार दिया। बाद में हुए चुनावों में इंदिरा गांधी ने वापसी की और देश की प्रधानमंत्री बनीं।

राहुल गांधी भी रायबरेली से मैदान में उतरे

कुछ सालों बाद इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी ने 2004 में रायबरेली से अपनी राजनीति का पारी शुरु की। उन्होंने रायबरेली से लगातार 4 बार जीत दर्ज की। साल 2024 में उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र और बीमारी के चलते रायबरेली की जनता को पत्र लिखकर उनकी धन्यवाद दिया। उन्होंने रायबरेली से इस्तीफा दे दिया और राज्यसभा सांसद बन गईं। अब उनके बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ने जा रहै हैं। आज उन्होंने नामांकन दाखिल किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in