Loksabha Election:अमेठी नहीं रायबरेली से लड़ेंगे राहुल गांधी, प्रियंका के चुनाव लड़ने का प्लान नहींः सूत्र

Loksabha Election: दोनों लोकसभा सीटों पर 5 वें चरण के चुनाव के लिए मतदान 20 मई 2024 को होना है।
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadraraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट और अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम तय नहीं कर पाई है। इन सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस में काफी विचार विमर्श चल रहा है। दोनों लोकसभा सीटों पर 5वे चरण में 20 मई को वोटिंग होनी है।

कांग्रेस आलाकमान इसमें अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं की राय भी लेना चाहती है

समय बहुत ही कम बचा हुआ है। कांग्रेस आखिरी समय तक अपना निर्णय लेना चाहती है। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी और रायबरेली लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारना चाहते हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने कांग्रेस के आलाकमान को प्रदेश कांग्रेस की तरफ से यह आग्रह किया है। लेकिन कांग्रेस आलाकमान इसमें अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं की राय भी लेना चाहती है।

कांग्रेस का राहुल गांधी को रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने पर विचार: सूत्र

सूत्रों की जानकारी के अनुसार कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति राहुल गांधी को इस बार अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव न लड़ाकर, रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है। वहीं प्रियंका गांधी को लेकर अभी कोई चर्चा कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में नहीं चल रही है। इन दोनों लोकसभा सीट(अमेठी और रायबरेली) को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 27 अप्रैल 2024 को कहा था कि यहां से उम्मीदवारों की घोषणा कुछ दिन में की जाएगी।

अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जीत दर्ज कर ली थी

जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि राहुल गांधी ने वर्ष 2004 से 2019 तक अमेठी लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी का गढ़ रहे अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जीत दर्ज कर ली थी। जिसके कारण इस सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारने से पहले काफी सियासी गणित लगा रही है। वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद के लिए चुनी गयी हैं। अब उनका अपनी रायबेरली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का कोई विचार नहीं है। सूत्र के अनुसार प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी को अमेठी और प्रियंका गांधी को रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारना चाहती है। लेकिन कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति राहुल गांधी को इस बार रायबरेली लोकसभा सीट से लड़ाना चाहती है। जल्द ही कांग्रेस की आलाकमान अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी, जिससे सूत्रों की खबर सही है या गलत सब साफ़ हो जायेगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in