back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शहद और दालचीनी के वैज्ञानिक और पारंपरिक फायदे, जानें क्यो इसे कहते है स्वास्थ्य का खजाना?

आयुर्वेद केवल बीमारियों के इलाज की पद्धति नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा विज्ञान है जो हमें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की दिशा दिखाता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आयुर्वेद से संबंधित इलाज केवल बीमारियों के लिए सही नही माना जाता बल्कि, यह एक ऐसा विज्ञान है जो हमें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की दिशा दिखाता है। इसमें प्रकृति से प्राप्त औषधियों का प्रमुख स्थान है। जिसमें वैसे तो कई महत्वपूर्ण औषधियां है लेकिन दो ऐसी औषधियां भी है जो अपने औषधीय गुणों के कारण विशेष रूप से प्रसिद्ध है शहद और दालचीनी जिन्हें आयुर्वेद में अमृत तुल्य माना गया है। जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। आइए जानते है इसके उन सभी फायदों के बारे में। 

आयुर्वेद में अमृत तुल्य माना जानेवाला शहद और दालचीनी का फायदेमंद मिश्रण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, दालचीनी हृदय और मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है.आइए जानते है इसके उन सभी फायदों के बारे में। 

शहद और दालचीनी 

जब शहद और दालचीनी को एक साथ मिलाकर उपयोग किया जाता है तो, इनका संयोजन शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। अगर इन्हें सही मात्रा और तरीके से लिया जाए, तो यह कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियों से राहत दिलाने में मदद करता है। इन दोनों में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं, जो वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। 

आयुर्वेदिक ग्रंथों में चरक और सुश्रुत जैसे प्राचीन शहद और दालचीनी को महत्वपूर्ण औषधियों के रूप में पेश किया गया है, जब इन दोनों को एक साथ मिलाकर सेवन किया जाता है, तो यह कई परेशानियों जैसे पाचन संबंधी विकार, सांस की दिक्कतें और त्वचा की परेशानियों में फायदे पहुंचाता है। दालचीनी शरीर को भीतर से ऊर्जा देती है, जबकि शहद में मौजूद प्राकृतिक मिठास तुरंत शक्ति प्रदान करती है

सर्दी, खांसी या बुखार से मिलेगी राहत

अगर आपको भी सर्दी, खांसी या बुखार है तो, शहद में एक चुटकी दालचीनी मिलाकर दिन में दो बार लेने से राहत गले की खराश, बंद नाक और कमजोरी जैसी परेशानियों में भी काफी फायदा देता है। शरीर को ऊर्जावान बनाकर संक्रमणों से बचाव करता है.

हृदय को स्वस्थ रखने में 

हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक शहद और दालचीनी का मिश्रण दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है, जिससे वजन को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है। यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में भी मदद करता है, जो मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है। आयुर्वेद में इस संयोजन को अमृत के समान बताया गया है, क्योंकि यह शरीर को कई बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद करता है.

Advertisementspot_img

Also Read:

सुबह की सही स्किन केयर: दिनभर ताजा, दमकती और ग्लोइंग त्वचा के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । क्या आप चाहते हैं कि आपका चेहरा पूरे दिन ताजा, दमकता और ऊर्जा से भरपूर दिखे। देर रात तक जागना,...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...