back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीयों के हेल्दी खाने में क्या-क्या होना ज़रूरी है, ICMR ने बता दिया

इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ न्यूट्रिशन ने भारतीयों के लिए हेल्दी डाइट प्लान जारी किया है, पोषण के लिए भारतीयों की थाली मे होनी चाहिए ये चीजें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं। कई लोग फास्ट फूड पर निर्भर हैं जो कि शरीर को बेहद नुकसान पहुंचाता है। अब इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ न्यूट्रिशन ने भारतीयों के लिए हेल्दी डाइट प्लान बनाया है। इसके अलावा ICMR का यह भी कहना है कि भारत जैसे देश में ज्यादातर बीमारियां अनहेल्दी डाइट की वजह से ही हो रही हैं, जिसकी चपेट में युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं आ रहे हैं।

कैसी होनी चाहिए डाइट

जो लोग शारीरिक रूप से कमजोर हैं और फिजिकली एक्टिव नहीं हैं ICMR ने उन लोगों के लिए 2000 कैलोरी वाली डाइट से जुड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह के लोगों को रोजाना अपनी डाइट में 250 ग्राम अनाज, 400 ग्राम सब्जियां, 100 ग्राम फल, 85 ग्राम दाल, अंडे और मांस वाले खाद्य पदार्थ इसके अलावा 35 ग्राम नट और बीज खाने की सलाह दी है। इतना ही नहीं 27 ग्राम फैट के लिए तेल और कम से कम आठ तरह से माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के सोर्स को अपनी डाइट में शामिल करना है।

शाकाहारी लोगों के लिए डाइट प्लान

आईसीएमआर के अनुसार, शाकाहारी लोग अंडे, मांस, मछली खाने से बचते हैं। ऐसे में वो अनाज पर ही निर्भर रहते हैं। यही कारण है कि ऐसे लोगों की डाइट में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है। डाइट में इसकी कमी को पूरा करने के लिए अन्य तरह के फूड्स को शामिल कर सकते हैं। जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं उनके शरीर में b12 और एन 3 पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा को पूरा करना मुश्किल सा हो जाता है। इस कमी को पूरा करने के लिए शाकाहारी लोगों को एन-3 पीयूएफ खाद्य पदार्थ जैसे कि अलसी, चिया सीड्स आदि खाना चाहिए।

न खाएं प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स

आजकल मार्केट में कई तरह के प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स मौजूद है जिसका इस्तेमाल लोग शरीर में मांस को बढ़ाने के लिए करते हैं। वहीं, आईसीएमआर ने इसके सेवन से बचने की सलाह दी है और रिपोर्ट में यह कहा गया है कि, अगर आप लंबे समय से प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट का सेवन कर रहे हैं तो किडनी और हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है। आप उनकी जगह पर प्रोटीन रिच फूड्स को शामिल कर लीजिए।

ICMR के महानिदेशक की सलाह

लोगों को स्वस्थ रहने के लिए यह गाइडलाइन जारी की गई है जिसमें यह भी कहा गया है कि खाना पकाने वाले तेल का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। अपनी रोजाना के डाइट में नट्स तिलहन और सी – फूड्स को शामिल करना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵