back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वजन कम करने के दौरान सामान्य गलतियां – Vajan Kam Karne Ke Dauraan Samanya Galtiyan

बढ़ते वजन से आज के समय में अनेको लोग परेशान हैं। ऐसे में वह अपना वजन घटाने के लिए तरह तरह के तरीके अपनाते हैं। परंतु कई लोगों की सबसे बड़ी शिकायत यह होती है कि उनकी कड़ी मशक्कत के बाद भी उनके मोटापे कम (Motapa Kam) नहीं हो पाता है। 

क्या आपको पता है कि वजन घटाने (Vajan Ghatane) की आपकी दिन रात की जाने वाली मेहनत असफल क्यों हो जाती है?  यदि नहीं तो हम आज आपको यहां बताते हैं कि ऐसा क्यों होता हैं। जरा अपनी कोशिशों पर एक बार फिर नजर डालिए और सोचिए कि कहीं आपने वजन घटाने की प्रक्रिया के दौरान ऐसी सामान्य गलतियां तो नहीं की हैं। 

वजन कम करने के दौरान की जाने वाली सामान्य गलतियां – Common Mistakes while Weight Loss in hindi

1. एक ही एक्सरसाइज को हर रोज दोहराना :

यदि आप अपना वजन घटाने के लिए विभिन्न उपाय कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखिए कि आपकी दिनचर्या एक जैसी न हो। ऐसा करने से आपको शरीर के केवल सिर्फ एक ही लाभ होगा। परंतु यदि आप हर रोज अलग-अलग एक्सरसाइज करेंगे तो आपको अधिक फायदा होगा। 

2. अधिक व्यायाम करना या कम करना :

जरूरत से ज्यादा या कम व्यायाम करना वजन कम करने में काफी अहम भूमिका निभा सकता है। जरूरत से अधिक व्यायाम करना शरीर को थका देता है और अधिक भूख लगती है। कम व्यायाम करने से फालतू कैलोरी खत्म नहीं होती है।

3. रखें डाइट का ध्यान :

आमतौर पर ऐसा होता है कि वजन घटाने के दौरान आप एक्सरसाइज तो पूरी करते हैं लेकिन अपनी डाइट का ध्यान नहीं रखते हैं। वजन घटाने के लिए डाइट को कम करने की नहीं बल्कि संतुलित करने की जरूरत होती है। ऐसे में आपको अपने ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का पूरा ध्यान रखना पड़ता है।
प्रोटीन खाने से हमारा वजन कम होता है इसलिए खाने में अंडे, दाल और मीट को अवश्य शामिल करना चाहिए। प्रोटीन के अलावा फाइबर भी वजन कम करने में सहायक होता है। 

4. पानी की मात्रा में कमी :

पानी वजन घटने में काफी मदद करता है। पानी बढ़ते वजन पर कंट्रोल करने का सबसे अच्छा साधन है। एक्सरसाइज से भी अधिक महत्वपूर्ण होता है व्यक्ति का पर्याप्त मात्रा में पानी पीना। हमारे शरीर को कई क्रियाओं के लिए पानी की आवश्यकता होती है। इसी से आपको डेली एक्टिविटी के लिए एनर्जी भी मिलती है। इसलिए कम से कम दिन भर में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी जरूर पीयें। 

5. फैट फ्री चीजों का बहुत अधिक सेवन :

अपनी डायटिंग के दौरान बेशक आप फैटी खाद्य पर्दाथों का सेवन न करते हो लेकिन बहुत अधिक मात्रा में फैट फ्री चीजों के सेवन से भी आपको कोई लाभ नहीं होता। इसलिए आपको सिर्फ वो चीजे नहीं खानी चाहिए जो फ्रैट फ्री हो बल्कि उन चीजों को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए जो हमारी चर्बी घटाने में हमारी मदद करें।  

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...