back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खाली पेट लहसुन खाने के मजेदार फायदे

Khali pet lehsun khane ke majedaar fayde

लहसुन एक ऐसी सब्जी है जो खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है साथ ही शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर भी रखती है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिल्कुल लहसुन नहीं खाते लेकिन लहसुन जिन गुणों से भरपूर है उसके फायदे जानकार आप भी लहसुन खाने लगेंगी। सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। तो चलिए बताते हैं लहसुन खाने के मजेदार फायदे –

1. हाई बीपी को रोकने में मदद –

लहसुन खाने से हाई बीपी से जुड़ी समस्या को कम किया जा सकता है। लहसुन ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में काफी कारगार होता है। जिन महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी है वह लहसुन का सेवन करके इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

2. पेट की बीमारियों की रोकथाम –

लहसुन पेट से जुड़ी समस्या का भी इलाज करने में काफी मददगार है। डायरियाकब्ज जैसी समस्या के लिए इसे बेहद उपयोगी माना गया है। पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डाल लें फिर इस पानी को सुबह खाली पेट पीनें से डायरिया और कब्ज से छुटकारा मिल जाएगा। इससे गैस की बीमारी में भी फायदा मिलता है।

3. दिल रहता है सेहतमंद –

लहसुन दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरों को भी दूर करता हैं। लहसुन खाने से खून का जमना कम किया जा सकता है और हार्ट अटैक की परेशानी से भी राहत मिलती है। पीरियड्स के दिनों में भी लहसुन बहुत अच्छा होता है।

4. पाचन में मिलती है मदद –

खाली पेट लहसुन की कलियां चबाने से पाचन में दिक्कत नहीं होती है और भूख भी लगना शुरू हो जाती है।

5. खांसी-जुकाम में आराम –

लहसुन का सेवन जुकामअस्थमानिमोनियाब्रोंकाइटिस के इलाज में काफी फायदा करता है।

नोट- किसी अन्य प्रकार की समस्या से बचने के लिए नुस्खे आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

भीड़ से दूर जन्नत का एहसास, मनाली की Hidden Lake में दिखता है प्रकृति का असली जादू

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवा और चारों तरफ सफेदी की चादर… यही तो मनाली की असली...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...