back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन से पांच योग आपके शरीर को बनायेंगे मजबूत

योग हमारे मस्तिष्क को तनावमुक्त और शांतचित्त रखने में मदद करता है। योग से हाई ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद मिलती है, तनाव कम होता है और मोटापा नियंत्रित होता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुबह की धूप और हवा दोनों ही हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होती है I सुबह उठकर हमें केवल धूप ही नहीं लेना चाहिए बल्कि व्यायाम और योग भी करना चाहिए I योग करने के लिए सुबह का समय सबसे ज्यादा अच्छा होता है I यदि हम अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करते हैं ,तो हमारा जीवन काफी सरल और सुगम हो जाता है I योग हमारे शरीर से अनेक प्रकार की बीमारियों को खत्म करने में सहायक होता है और साथ ही साथ हमें पूरे दिन एक्टिव भी रखता है I

आइये आज हम आपको बतायेंगे की ऐसे कौन से योग हैं जो आपको पूरे दिने एक्टिव रखेंगे.

1.वार्म अप – पूरे दिन खुद को एक्टिव रखने के लिए वार्म आप करें।  किसी भी योग आसन को शुरू करने से पहले आप वार्म आप करें।  वार्म आप आपके शरीर को योग करने की ऊर्जा प्रदान करता है I जिससे जब आप योग शुरू करेंगे तब खुद को सहज महसूस करेंगे I

वृक्षासन/वज्रासन Untitled_design__2_.png

2.वृक्षासन – वृक्षासन के समय आप ट्री पोज में होते हैं.ट्री पोज आपके पैरों में लिगामेंट्स और टेंडन्स को स्ट्रेच और मजबूत करने में मदद करता है I वृक्षासन करने से आप का शरीर काफी हदतक संतुलित बनता है ,इसके साथ ही आपकी कमर, जांघों, कूल्हों को स्थिरता भी देता है I

· 3. वज्रासन – वज्रासन जमीन पर चटाई बिछा कर किया जाता है ,वज्रासन  में आप गहरी सांस लेते है और छोड़ते हैं। वज्रासन करने से आपके जांघ और घुटने दोनों ही मजूबत होते हैं। इसके अलावा ये आपकी पाचन क्रिया में भी सहायक होता है।

सूर्य नमस्कार /भुजंगासन Untitled_design__3_.png

4 . सूर्य नमस्कार –  सूर्य नमस्कार आपके मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है। सूर्य नमस्कार  वजन घटाने में बेहद ही सहायक होता है। यदि आपका पाचन तंत्र खराब है तो रोजाना सूर्य नमस्कार करें ,ये आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है I

5. भुजंगासन- भुजंगासन आपके शरीर की चर्बी को घटाने में मदद करता है। यदि पेट की समस्या से आप परेशान हैं तो रोजाना भुजंगासन आसन करें। भुजंगासन आपके पेट को लचीला बनाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा- अब ठीक हो रही हूं…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स निकालने की सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...