नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । डेंगू एक खतरनाक बुखार है। और इस बुखार में व्यक्ति के प्लेटलेट्स कम हो जाती है, जिससे कमजारी महसूस होती है। डेंगू होने पर व्यक्ति को तेज बुखार होता है। इस बीमारी में शरीर की प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घट जाती है। जिससे रोगी को लगातार बुखार, सिर में दर्द और उल्टी जैसा जी करता है। जिससे पूरे सेहत बेहत खराज और हालात बिगड़ जाती है। ऐसे में डेंगू में तेजी से रिकवरी करने के लिए डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।
अगर रोगी को तेजी से आपनी बॉडी को रिकवर करना है तो आपको रोजाना की डाइट में खास फलों को शामिल जाना चाहिए। जिससे बिगड़ी हुई हालात में तेजी से सुधार आ सकें। और शरीर तंदुरुस्त हो जाएं। खाने में विटामिन सी से भरपूर फल शामिल करें। ऐसी हालात में आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। शरीर को हाइड्रेट रखें। इससे डेंगू में तेजी से रिकवरी करने में मदद मिलेगी और गितरे प्लेटलेट्स भी बढ़ने लगेंगे। जानिए डेंगू के मरीज को कौन से फल डाइट में शामिल किया जाना चाहिए?
कीवी फल (Kiwi fruit)
कीवी एक पोषिट फल है। डेंगू के रोगी को कीवी खाने की सलाह दी जाती है। कीवी में विटामिन सी पाया जाता है। जो शरीर के संक्रमण से लड़ता है। इसके अलावा, कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डेंगू के मरीजों के लिए रामबाण साबित होते हैं। कीवी में फाइबर काफी होता है जिससे इसे पचाना आसान होता है। कीवी प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी मदद करता है।
अनार फल (pomegranate fruit)
अनार भी एक स्वादिष्ट और पोषिट फल है, जो डेंगू के मरीजों को खाना चाहिए। अनार में एंटऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आपको कई समस्याओं से बचाते हैं। अनार विटामिन-सी का भी सोर्स है। अनार खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं। शरीर में खून और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए अनार फायदेमंद साबित होता है।
पपीता (Papaya)
फाइबर से भरपूर पपीता भी डेंगू के मरीज के लिए रामबाण का काम करता है। पपीता में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है। डेंगू में पपीता के पत्तों का रस भी इस्तेमाल किया जाता है। तेजी से रिकवरी के लिए डेंगू के मरीज पपीता खा सकते हैं।
सेब (Apple)
सेब एक काफी लोकप्रिय फल है जो कई स्वास्थ्य लाभ के लिए खाया जाता है। इसे डेंगू बुखार के मरीज के लिए बेहत ही लाभदायक होता हे। सेब में जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो फीवर में फास्ट रिकवरी करते हैं। सेब फाइबर का अच्छा सोर्स है जिससे पेट भी स्वस्थ रहता है।
संतरा और अमरूद (Orange and Guava)
संतरा और अमरूद दोनों ही स्वादिस्ट ओर पौष्टिक फल है, डॉक्टर तो विटामिन सी से भरपूर फलों में संतरा और अमरूद खाने की भी सलाह देते हैं। संतरा और अमरूद में फाइबर और विटामिन सी भरपूर पाया जाता है। इन फलों से इन्यूनिटी बढ़ती है और डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मदद मिलती है।




