back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

COVID-19: कोरोना से बचाव के लिए कैसे मजबूत करें इम्यूनिटी, खानपान और दिनचर्या का रखें खास ध्‍यान?

डाइटिंग एक्सपर्ट कहा कि एक बार फिर कोरोना वायरस के नए वेरिएंट और संक्रमण की आशंका को देखते हुए इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कोरोना वायरस की इस महामारी के दौर में कैसे ओर किस तरह से एक मजबूत इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरोधक क्षमता के जरिए हमारे शरीर की रक्षा की जा सकती है। इस बारे में डाइटिंग एक्सपर्ट ने खास टिप्‍स दिए है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर कोरोना वायरस के नए वेरिएंट और संक्रमण की आशंका को देखते हुए इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है।

एक्‍सपर्ट बताते है कि, कोविड-19 के इस महामारी से बचाव के लिए हमें सावधानी बरतनी है। हमारी सेहद का ध्‍यान रखते हुए मजबूत इम्यूनिटी ही हमारी सबसे बड़ी सुरक्षा कवच है। ऐसे में संतुलित आहार, सक्रिय जीवनशैली और सकारात्मक सोच के साथ हम न केवल कोरोना से, बल्कि अन्य कई बीमारियों से भी खुद को सुरक्षित रख सकते है।

अपने खानपान और दिनचर्या को बेहतर बनाकर हम खुद को और अपने परिवार को इस महामारी से सुरक्षित बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए इम्यूनिटी (Immunity) को कैसे बेहतर किया जा सकता है और खानपान और दिनचर्या में किन बातों का विशेष ख्‍याल रखा जा सकता है। 

इम्यूनिटी क्यों है जरूरी? 

डाइटिशियन डॉक्‍टर के मुताबिक, इम्यून सिस्टम हमारे शरीर को बैक्टीरिया, वायरस और अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीवों से लड़ता है। जब यह प्रणाली कमजोर हो जाती है, तो व्यक्ति की जल्‍दी सेहद बिगड़ जाती है। कोरोना वायरस के मामले में जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर थी, उनमें अधिक गंभीर लक्षण देखें गए। ऐसे में इस महामारी से बचने के लिए अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाना होता है। उसके लिए अच्छी डाइट , हेल्दी रूटिंग , एक्टिविटी रूटीन , स्लिप और स्ट्रेस को संयमित रखना होता है।

पौष्टिक भोजन 

रोज़ाना अपने भोजन में विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर चीज़ों का सेवन करें। ताजे फल जैसे संतरा, अमरूद, पपीता, और मौसमी सब्जियां जैसे पालक, गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च आदि इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। 

विटामिन D और C 

विटामिन C संक्रमण से लड़ने के लिए खास होता है। नींबू, आंवला, संतरा जैसे फलों को अपने आहार में शामिल करें। इसके अलावा, फालसा जामुन आम और बेल का जूस भी लिया जा सकता है। साथ अलावा, ही विटामिन D धूप से प्राप्त होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसके लिए अल सुबह के वक्त 10 से 15 मिनट धूप जरूर सेंकनी चाहिए। जो इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाता है।

पेट की सेहत का रखें ख्याल 

अगर हमारी गट हेल्थ अच्छी होगी, तो फिर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर बन जाएगी। इसके लिए इडली और घर का बना हुआ डोसा भी उपयोग में लिया जा सकता है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के कांजी, दही और छाछ का सेवन भी किया जाना चाहिए। यह सब खाद्य पदार्थ हमारे अच्छा गट बैक्टीरिया को बढ़ाने में सहायक होता है। 

जिंक और प्रोटीन 

डाइटिशियन ने बताया कि, प्रोटीन और जिंक हमारी मसल्स को मजबूत करता है। जिंक शरीर को वायरस से लड़ने की ताकत देता है। अलग अलग तरह के बीज, बादाम, मूंगफली, दालें, और अंडा अच्छे स्रोत हैं। इसके अलावा, प्रोटीन के लिए दालें, छोले और राजमा के साथ ही मिल्क प्रोडक्ट और पनीर उपयोग में लिया जा सकता है। 

रसोई के मसाले भी मददगार 

किसी भी सेहत को बेहतर बनाने लिए घर की रसोई सबसे खास होती है और रसोई के मसाले भी इसमें काफी मददगार होती है। रसोई के मसाले में हल्दी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए बेहतर जरिया होती है। लेकिन गर्मी के दिनों में हल्दी को सही मात्रा लें। शरीर के मुताबिक आदि से एक चाय की चम्मच हल्दी पाउडर को नरम दूध या गर्म पानी के साथ लिया जा सकता है। 

पानी और हाइड्रेशन 

ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, ताकि शरीर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सके। इसके लिए अलग-अलग तरह के डिटॉक्स वाटर काम में लिए जा सकते हैं। जिनमें जीरे का पानी, दालचीनी का पानी, दाना मेथी का पानी पीने के साथ ही घर में घड़े का पानी भी पिया जा सकता है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

जीवन शैली में करें ये बदलाव  

शरीर में मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए सिर्फ खान पान नहीं, बल्कि अपनी दिनचर्या ओर जीवन शैली में खास बदलाव की जरुरत होती है। ऐसे में नियमित रूप से योग और हल्का व्यायाम इम्यून सिस्टम को सक्रिय रखता है। प्राणायाम से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है, जो कोरोना के मामले में खासकर जरूरी है। इसी तरह से रोज़ाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। मानसिक तनाव भी इम्यूनिटी को कमजोर करता है। ध्यान, मेडिटेशन और मनपसंद गतिविधियों में समय बिताकर तनाव को कम किया जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ठंड में ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह, जानें क्या न खाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दियों का मौसम जहां ठंड से राहत और गर्माहट भरे पकवानों का आनंद देता है, वहीं यह सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में...
spot_img

Latest Stories

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵