back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरू हर किशन साहिब जी – Guru Harkishan Sahib

गुरु हरकिशन का जीवन परिचय (Details of Guru Harkishan)गुरु हरकिशन जी का जन्म 7 जुलाई 1656 और निधन 30 मार्च 1664 को हुआ था। मात्र पांच साल की आयु में ही उन्हें अपने पिता गुरु हर राय साहिब जी द्वारा गुरु की पदवी हासिल हुई थी। इन्हें सिख धर्म का आठवां गुरु माना जाता है। गुरु हरकिशन जी को बाला पीर भी कहा जाता था।

बड़े भाई से अनबन (Discord with Elder Brother)राम राय जो गुरु हरकिशन के बड़े भाई थे उन्हें यह बात बिलकुल पसंद नहीं आई कि पिता ने छोटे भाई को गुरु बना दिया। वह राजा औरंगज़ेब के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंच गए। इस बात पर औरंगज़ेब ने गुरु हरकिशन साहिब को कीरतपुर से बुलवा लिया।

चमत्कारी बाला पीर (Miracles of Bala Pir)कई लोगों को इस बात पर संदेह था कि गुरु हरकिशन में गुरु बनने लायक कोई शक्ति है भी या नहीं। इन्हीं में से एक थे लाल चंद जिसने दिल्ली जाने से पहले गुरु हरकिशन साहिब को गीता का अर्थ बताने की चुनौती दी। इस बात पर गुरु हरकिशन ने कहा कि वह उनके बदले किसी और को यह कार्य बोलकर करने के लिए ले आए। तब लाल चंद एक बहरे और मूक शख्स छाजू राम को ले आए और गुरु हरकिशन के छाजू राम को हाथ लगाते ही वह शख्स गीता का अर्थ बताने लगा। इस बात पर सभी भौंचक्का रह गए और लाल चंद गुरु हरकिशन के पैरों में गिर गए।

दिल्ली पहुंचने के बाद वह काफी समय तक यहीं रहे तभी यहां एक महामारी फैल गई जिसका उपचार गुरु हरकिशन करने लगे। इसी दौरान उन्हें “बाला पीर” की उपाधी मिली। दूसरों के दुख-दर्द दूर करते-करते एक दिन स्वयं वह इस महामारी के शिकार हो गए और आठ साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया। अपने निधन से पहले वह नहीं चाहते थे कि कोई शोक मनाए इसलिए उन्होंने लोगों को गुरुबाणी के भजन गाने को कहा। मृत्यु के समय उनके मुख से “बाबा बकाले” शब्द निकला था जिसका अर्थ निकाला गया कि उनका उत्तराधिकारी बकाला गांव में ढूंढा जाए। 

Advertisementspot_img

Also Read:

इन 6 आसान उपायों से कुंडली में गुरु को मजबूत करें, बढ़ेगी धन-समृद्धि और जीवन में खुशहाली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव माना जाता है। विशेष रूप से गुरु (बृहस्पति)...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵