back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्यार के लिए फेंग शुई टिप्स – Pyar Ke Liye Feng Shui Tips.

प्यार जीवन का सबसे अहम भाव होता है लेकिन जरूरी नहीं कि यह अहसास सबकी जिंदगी में आए. कई बार विभिन्न कारणों की वजह से इंसान अपने प्रेम से दूर रह जाता है. ऐसी स्थिति में फेंग शुई के अनुसार कई ऐसे प्रोडक्ट्स (Feng Shui Products) हैं जिनका इस्तेमाल करने से इंसान की नीरस जिंदगी में प्यार का रंग घुलता है.

प्यार के लिए फेंग शुई उत्पाद (Feng Shui Products for Love)

  • बतखों का जोड़ा (Mandarin ducks-Feng Shui Products for Love): फेंग शुई के अनुसार जिस घर में बतखों का जोड़ा होता है वहां पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल और प्यार बढ़ता है। ऐसी बतखों को फेंग शुई में मैंडारिन बत्तख (Mandarin ducks) कहा जाता है। जिस घर में वास्तु दोष अथवा किसी अन्य कारण से पति-पत्नी के बीच अक्सर तनाव बना रहता है उस घर में मनडारिन बतख का जोड़ा रखना चाहिएं। इससे आपसी तनाव बढ़ाने वाले नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

  • लव बर्डस या डॉल्फिन की फोटो या मूर्ति: आजकल बाजार में कई तरह के क्रिस्टल और मेटल के लव बर्डस और दो डॉल्फिनों की मूर्तियां मिलती हैं जो बेहद सुंदर होती हैं। इनका प्रयोग कर आप अपने शांत वैवाहिक जीवन में थोड़ा रंग ला सकते हैं।

  • ड्रैगन: ड्रैगन का फेंग शुई में बेहद महत्व है। अगर आपकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव है, रोमांच और ऊजा खत्म हो चुकी है तो बेड के ऊपर पति के सर के पास ड्रैगन का स्टेच्यू लगाएं। इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी में नई ऊर्जा का संचार होगा। याद रखें ड्रैगन का रंग हल्का हो अधिक गहरा नहीं।

  • रंगीन क्रिस्टल: अगर पति-पत्नी के बीच कुछ भी सही नहीं हो रहा और सभी उपाय फेल हो रहे हो तो घर के दक्षिण पूर्वी हिस्से में एक रंगीन क्रिस्टल रखें। इससे अवश्य फायदा होगा।

  • मैजिक गांठ (Mystic knot), दो आठ (The two Eights) जैसे फेंग शुई सामान भी आपके जीवन में नया प्यार लाने में सहायक होते हैं।

  • कपूर लगाएं, बुरी ताकतें भगाएं: अगर पति पत्नी के बीच हमेशा अनबन चलती रहती है तो इसे दूर करने के लिए शयनकक्ष के मुख्य द्वार पर शाम के समय थोड़ा सा कपूर जलाना चाहिए। इससे कमरे की सारी नकारात्मक शक्तियां बाहर निकल जाती है।

  • मनचाही प्रेमिका पाने के लिए (Feng Shui Tips to Get Girl Friend): अगर आप अपने सपनों की रानी की तलाश में हैं तो घर में एक सफेद गुलदस्ता लाल फूलों से सजा कर रखें।

  • लड़कियों के लिए टिप्स (Feng Shui Tips for Girls in Hindi): जिन लड़कियों को अपना मनचाहा प्रेमी चाहिए उन्हें घर में हरे रंग के गुलदस्ते में सफेद फूल लगाकर रखना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्वास्थ्य के लिए फेंग शुई टिप्स – Health Ke Liye Feng Shui Tips

स्वास्थ्य, मनुष्य के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण होता है। अच्छा स्वास्थ्य मनुष्य के लिए सबसे बड़ा खजाना माना गया है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...