back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: राहुल गांधी राजस्थान में बैक-टू-बैक करेंगे चुनावी सभा, सरकार बनाने के प्रयास में जुटी कांग्रेस

Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण के लिए कांग्रेस के आला नेताओं ने कमर कस ली है। राजस्थान में एक बार फिर सरकार बनाने के प्रयासों में जुटी कांग्रेस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।

जयपुर, हि.स.। राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण के लिए कांग्रेस के आला नेताओं ने कमर कस ली है। राजस्थान में एक बार फिर सरकार बनाने के प्रयासों में जुटी कांग्रेस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।

मल्लिकार्जुन खड़गे धुआंधार प्रचार में जुटे

इसके लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेता धुआंधार प्रचार में जुट गए हैं। आज खड़गे के राजस्थान दौरे के बाद रविवार से अगले तीन-चार दिन राहुल गांधी नौ जनसभाओं और रैलियां को संबोधित करेंगे।

तीन दिवसीय दौरे में राहुल गांधी

पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी रविवार को बूंदी के देई में सुबह 11 बजे, दौसा में दोपहर 1 बजे तथा सीकर में दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा मंगलवार 21 नवंबर को राहुल की उदयपुर के वल्लभनगर में सुबह 11 बजे, जालौर के आकोली में दोपहर 1 बजे व बाड़मेर के बायतु में दोपहर साढ़े 3 बजे जनसभा होगी। बुधवार 22 नवंबर को धौलपुर के राजाखेड़ा, भरतपुर के नदबई तथा गंगापुर सिटी में जनसभा का कार्यक्रम रखा गया है। अपने इस तीन दिवसीय दौरे में राहुल गांधी करीब 15 विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से रूबरू होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵