back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CG Election: प्रदेश की 70 सीटों पर 958 उम्मीदवारों के लिए होगा मतदान, चुनाव-प्रचार खत्म

Assembly Election 2023: निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश में 70 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। इन 70 सीटों पर कुल 958 उम्मीदवार हैं। इसमें 827 पुरुष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग उम्मीदवार हैं।

रायपुर, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में प्रदेश की 70 विधानसभा में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान होना है। इसके लिए गुरुवार से मतदान सामग्री का वितरण शुरू हो गया है। रायपुर में सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान दल बीटीआई ग्राउंड, सेजबहार और तिल्दा से अपने-अपने बूथ के लिए बसों से रवाना होंगे।

प्रदेश में 70 सीटों पर शुक्रवार को होगा मतदान

निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश में 70 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। इन 70 सीटों पर कुल 958 उम्मीदवार हैं। इसमें 827 पुरुष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग उम्मीदवार हैं। कुल 1,63,14,479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 81,41,624 पुरुष तथा 81, 72,171 महिला मतदाता हैं। तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 684 है। दूसरे चरण के मतदान को देखते हुए कुल रायपुर में 18, 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं, जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही तैनात रहेंगी। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। केवल बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।

चुनाव के मद्देनजर सभी तैयारियां लगभग पूरी

प्रशासन के अनुसार चुनाव के मद्देनजर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रायपुर पुलिस भी पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए कांस्टेबल और जवानों को प्रशिक्षण दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज के पुलिस और आर्मी के जवानों की तैनाती भी की गई है। मतदान के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। जिले में सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स की 37 कंपनियां भी तैनात रहेंगी। साथ ही 65 पेट्रोलिंग पार्टी शहर का निरीक्षण करेंगी। संवेदनशील मतदान केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी।

चुनाव-प्रचार पर रोक, डोर-टु-डोर कैंपेन करेंगे प्रत्याशी

इधर सार्वजनिक मंचों से चुनाव-प्रचार रुकने के बाद प्रत्याशी आज डोर-टु-डोर कैंपेन करेंगे। बाहरी नेताओं के क्षेत्र में रहने पर प्रतिबंध लगाया गया है। वाहनों पर लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मतदान के मद्देनजर शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵