back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CG Election: मतदान दिवस पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित, शराब दुकानें भी रहेंगी बन्द

Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए द्वितीय चरण में मतदान के लिए मतदान दिवस 17 नवंबर को संबंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है।

रायपुर, (हि. स.)। छत्तीसगढ़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए द्वितीय चरण में मतदान के लिए मतदान दिवस 17 नवंबर को संबंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। इसके साथ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चंदन कुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत समस्त विदेशी मदिरा दुकानें आज 15 नवम्बर को सांयकाल 5 बजे से 17 नवम्बर तक एवं मतगणना तिथि 3 दिसम्बर को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। इसे शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में सामान्य अवकाश घोषित

इस संबंध में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश के तहत द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर 2023 को संबंधित 70 विधानसभा क्षेत्रों में सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त निजी संस्थानों,औद्योगिक तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारी तथा कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिए जाने का निर्देश जारी किया गया है।

द्वितीय चरण के लिए 17 नवम्बर को मतदान

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन दो-दो घंटे का अवकाश घोषित किया जाए तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी -बारी से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाए। मतदान की सुविधा समस्त कार्यरत श्रमिकों अथवा कर्मचारियों चाहे वे दैनिक वेतनभोगी हो या आकस्मिक श्रमिक हो उनको प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के तहत द्वितीय चरण के लिए 17 नवम्बर 2023 को मतदान किया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Chhattisgarh: मोदी सरकार-1 में केंद्रीय मंत्री, अब मिला छत्तीसगढ़ के CM का पदभार; जानें कौन हैं विष्‍णुदेव साय

रायपुर, रफ्तार डेस्क। भाजपा को तीनो राज्यों में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने में काफी मशक़्क़त करनी पड़ रही...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵