back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

UP Board Result 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल के बीच जारी हो सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP Board Result 2026) के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार कॉपियों के मूल्यांकन में देरी के चलते रिजल्ट जारी होने में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से प्रक्रिया तेज कर दी गई है और जल्द नतीजे जारी करने की तैयारी चल रही है।

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मार्च में परीक्षाएं खत्म होने के बाद 18 मार्च से कॉपी जांच का काम शुरू किया था। पहले लक्ष्य 1 अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा करने का था, लेकिन कई कारणों से यह समयसीमा बढ़ाकर 4 अप्रैल तक करनी पड़ी।

12वीं क्लास पास करने के बाद कर सकते हैं पत्रकारिता के ये कोर्स, बन जाएगा करियर

क्यों हुई UP Board Result 2026 मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी

मूल्यांकन में देरी की सबसे बड़ी वजह बीच में आई छुट्टियां रहीं। ईद और राम नवमी जैसे त्योहारों के कारण कई दिनों तक कॉपी जांच का काम प्रभावित हुआ। इसके अलावा बड़ी संख्या में कॉपियां भी समय पर जांच नहीं हो सकीं, जिससे प्रक्रिया लंबी खिंच गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लाखों कॉपियों की जांच बाकी थी, जिसके चलते बोर्ड को डेडलाइन बढ़ानी पड़ी। इसके अलावा कुछ छात्रों के प्रैक्टिकल मार्क्स भी समय पर अपलोड नहीं हो पाए, जिससे रिजल्ट तैयार करने में दिक्कत आई।

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट

अब कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और बोर्ड डेटा प्रोसेसिंग व मेरिट लिस्ट तैयार करने में जुटा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है।

पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो मूल्यांकन खत्म होने के 15-20 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। इस बार भी बोर्ड उसी पैटर्न पर काम कर रहा है।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट चेक करें और किसी भी फर्जी कॉल या मैसेज से सतर्क रहें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism Course After 12th) आज के समय में एक शानदार विकल्प है, खासकर अगर आपको लिखने,...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵