नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर इस बात की गवाही देते हैं कि अगर आपके कितनी ही पढ़े लिखें हों अगर आपके पास स्किल्स नहीं हैं तो आपको रोजगार पाने के लिए संघर्ष करना तय है। आज का दौर पहले के दौर से काफी अलग हो गया है। पहले पारंपरिक पढ़ाई पर जोर दिया जाता था ताकि एग्जाम पास करके सरकारी नौकरी प्राप्त कर ली जाए। हालांकि आज का परिदृश्य बिल्कुल अलग है। आज डिग्री को केवल योग्यता के लिए इस्तेमाल किया जाता है और स्किल्स को निखारने पर लगातार काम किया जाता है ताकि जीवन यापन के लिए रोजगार (Skill Based Jobs) उपलब्ध हो। आज हम ऐसे ही 3 रोजगार विक्लपों के बारे में बात करेंगे जहां केवल स्किल्स ही मायने रखती हैं।
Skill Based Jobs
डिजिटल मार्केटिंग
आज के बदलते युग में आम आदमी की जगह कंप्यूटर ने ले ली है। यहां तक की मानव खुद भी यंत्रों पर निर्भर हो गया है। ऐसे में स्किल बेस्ड रोजगार का सबसे बेस्ट ऑप्शन डिजिटल मार्केटिंग है। इस कोर्स को करने के लिए कोई न्यूनतम योग्यता की जरूरत नहीं होती। आप 12वीं पास करने के बाद भी इस कोर्स को कर सकते हैं। इसमे आप SEO (Google में वेबसाइट रैंक करना), Social Media Marketing, Ads (Facebook/Google Ads) सीख सकते हैं। इस करियर में शुरुआत में 15-20 हजार रुपये प्रतिमाह मिल जाता है जबकि अनुभव बढ़ने के साथ सैलरी भी बढ़ने लगती है।
ग्राफिक डिजाइनिंग
कोई भी रोजगार बिना विज्ञापन के आगे नहीं बढ़ सकता और उसके लिए आपको ग्राफिक डिजाइनर की जरूरत पड़ेगी ही पड़ेगी। ग्राफिक डिजाइनर आपके रोजगार से संबंधित पोस्टर, लोगो और सोशल मीडिया पोस्ट बनाता है जिसके जरिए आप अपने उत्पाद का प्रचार कर सकते हैं। अगर कमाई की बात की जाए तो आप नौकरी करने के दौरान 15-40 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। इसके अलावा फ्रीलांसिंग से भी पैसे कमा सकते हैं।
वीडियो एडिटिंग
यूट्यूब के बढ़ते फलक के साथ साथ वीडियो एडिटिंग का रोजगार भी जोर पकड़ रहा है। स्किल बेस्ड करियर की लिस्ट (Skill Based Jobs) में इसका भी अहम प्रभाव है। इसमें आप अपने क्लाइंट की यूट्यूब वीडियो की एडिटिंग करने अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। औसतन महीने के 30 हजार रुपये प्रतिमाह आप कमा सकते हैं।




