नई दिल्ली, रफ्तार। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे नौजवानों के लिए खुशखबरी है। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने फैक्ट्री मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली है। वो अभ्यर्थी जो आवेदन करने के लिए योग्य एवं इच्छुक हैं, वे गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सबसे राहत की बात है कि चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही है। चयनित उम्मीदवार को प्रति माह 93 हजार रुपए वेतन मिलेगा।
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता और आयु सीमा होनी चाहिए। तभी वे इन पदों पर आवेदन के लिए योग्य होंगे।
ऐसे होगा चयन
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन की फीस
आवेदन शुल्क के तौर पर कोई भी फीस का भुगतान करना नहीं होगा।
ऐसे करें आवेदन
गेल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.gailonline.com पर जाएं। इसके दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in





