back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

College Recruitment: पाना चाहते है सरकारी नौकरी, तो असिस्टेंट प्रोफेसर के इन रिक्त पदों पर करें तुरंत आवेदन!

ओडिशा लोक सेवा आयोग राज्य के डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। यह आवेदन प्रक्रिया आज 30 मई को समाप्त होने जा रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सरकारी नौकरी की खोज करने वालों के लिए अच्छी खबर है। विशेष तौर पर यह खबर उनके लिए है जो किसी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्य करना चाहते हैं। बतातें चले कि ओडिशा उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य में स्थित तमाम डिग्री कॉलेजों में अलग-अलग विषयों के लिए कुल 385 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है। ये आवेदन ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) द्वारा मांगे गए है। यह आवेदन प्रक्रिया आज, 30 मई को खत्म हो जाएगी। जो उम्मीदवार इन पदो पर काम करना चाहते हैं वे फौरन अपना आवेदन दें।

इन विषयों के लिए निकली है रिक्ती

ओडिशा के सरकारी डिग्री कॉलेजों में कई विषयों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन विषयों में एंथ्रोपोलॉजी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, इकनॉमिक्स, एजुकेशन, इंग्लिश, ज्योग्राफी, जियोलॉजी, हिंदी, हिस्ट्री, होम साइंस, लॉजिक एण्ड फिलॉस्फी, उड़िया, फिजिक्स, पॉलीटिकल साइंस, साइक्लॉजी, सैंतली और सोशियोलॉजी जैसे विषय शामिल है। जो उम्मीदवार आवेदन देंगे वे इन विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत होंगे।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन देने की प्रकिया को ऑनलाइन रखा गया है। इसके लिए उम्मीदवारों को OPSC की आधिकारिक वेबसाइट, opsc.gov.in पर विजिट करना होगा, जहां दिए गए लिंक से उम्मीदवार अपना आवेदन भर सकेंगे।

क्या है योग्यता?

ओडिशा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को रिक्तियों से संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट के साथ-साथ पात्रता परीक्षा (UGC NET / SLET / GATE) में पास होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 साल से कम और 38 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए अधिसूचना देखें।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में PM मोदी ने छात्रों को दिए गुरु मंत्र, नींद और स्टार्टअप को लेकर दी सलाह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चर्चित संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा 2026 का दूसरा एपिसोड आज रिलीज हो गया। बोर्ड परीक्षाओं के...
spot_img

Latest Stories

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...