back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Railway Recruitment: रेल मंत्रालय में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें आवेदन और योग्यता की पूरी जानकारी

रेल मंत्रालय में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है। जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रेल मंत्रालय में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने सब इंस्पेक्टर (एक्जीक्यूटिव) के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। जिस किसी भी उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता रखते हैं, तो इस लिंक rpf.indianrailways.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी इन पदों पर नौकरी पाने की ख्वाहिश रखते हैं, तो आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले अप्लाई कर सकते हैं।

14 मई तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं

रेल मंत्रालय के इस भर्ती के माध्यम से कुल 452 पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो 14 मई तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपका भी मन इन पदों पर काम करने का है, तो सबसे पहले नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें।

रेल मंत्रालय में फॉर्म भरने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 500 रुपये है। एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए आवेदन शुल्क – 250 रुपये है।

रेल मंत्रालय में नौकरी पाने की योग्यता

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। जो भी उम्मीदवार रेल मंत्रालय के इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए।

रेल मंत्रालय में ऐसे होगा सेलेक्शन

रेलवे के इस भर्ती के जरिए जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस के आधार पर होगी। इसके बाद उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)/ फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) से गुजरना होगा। बाद में उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...