back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोजागर पूर्णिमा व्रत विधि- Kojagiri Purnima Vrat Vidhi in Hindi

आश्विन मास की पूर्णिमा को कोजागर व्रत (Kojagiri Purnima Vrat) रखा जाता है। इस दिन विशेष रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। यह व्रत लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने वाला माना जाता है।

कोजागर व्रत (Kojagiri Purnima Vrat Dates)

वर्ष 2022 में आश्विन मास की पूर्णिमा को कोजागर व्रत (पूर्णिमा) 9 अक्टूबर को रखा जाएगा।

कोजागर व्रत विधि (Kojagiri Purnima Vrat Vidhi in Hindi)

नारद पुराण के अनुसार आश्विन मास की पूर्णिमा को प्रातः स्नान कर उपवास रखना चाहिए। इस दिन तांबे या सोने से बनी लक्ष्मी प्रतिमा को कपड़े से ढंक कर विभिन्न विधियों द्वारा देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके पश्चात रात्रि को चंद्र उदय होने पर घी के सौ दीपक जलाने चाहिए। घी से बनी हुई खीर को बर्तन में रखकर चांदनी रात में रख देना चाहिए।

कुछ समय बाद चांद की रोशनी में रखी हुई खीर का देवी लक्ष्मी को भोग लगाए तथा उसमें से ही ब्राह्मणों को भी प्रसाद स्वरूप दान देना चाहिए। अगले दिन माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और व्रत का पारण करना चाहिए।

कोजागर व्रत कथा (Kojagiri Purnima Vrat Katha in Hindi)

इस दिन रात के समय जागरण या पूजा करने चाहिए। क्योंकि कोजागर या कोजागरी व्रत में एक प्रचलित कथा है कि इस दिन माता लक्ष्मी रात के समय भ्रमण कर यह देखती हैं कि कौन जाग रहा हैं? जो जागता है उसके घर में मां अवश्य आती हैं।

कोजागर व्रत फल (Benefits of Kojagiri Purnima Vrat in Hindi)

ऐसा माना जाता है कि पूर्णिमा को किए जाने वाला कोजागर व्रत लक्ष्मी जी को अतिप्रिय है। इसलिए इस व्रत का श्रद्धापूर्ण पालन करने से लक्ष्मी जी अति प्रसन्न हो जाती हैं तथा व्यक्ति को धन और समृद्धि देती हैं। इसके अलावा इस व्रत की महिमा से मृत्यु के पश्चात व्रती सद्ति प्राप्त करता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...