नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्रत और त्योहारों पर कई शुभ और राजयोग का निर्माण बहुत महत्वपूर्ण होता है जिसका असर देश से लेकर आम इंसान पर पड़ता है। वैसे ही इस बार पूरे पचास साल बाद गंगा दशहरा पर चार महासंयोग बन रहे है। जिसमें गंगा दशहरा पर सुबह सिद्धि योग रहेगा। जिसमें इसके साथ ही रवि योग और हस्त नक्षत्र भी पड़ेगें। इसके बाद तैतिल करण दोपहर के 1:02 मिनट तक रहेगा।आइए जानते है वे कौन सी राशियां है जिसके बदलेगें भाग्य और चककेगी किस्मत।
आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।
गंगा दशहरा पर इस बार पूरे पचास साल बाद पड़ रहे इस चार महासंयोग से बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। जिससे भद्र राजयोग का निर्माण होगा। इससे कुछ राशियों का चमकेगा भाग्य साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।
वृष राशि
गंगा दशहरा के दिन वृष राशि लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दिन आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत मिलेगें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिल सकते हैं। नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। यदि किसी परियोजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें गति और सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मकर राशि
गंगा दशहरा मकर राशि के जातकों के लिए काफी सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दिन माता-पिता या वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। वही पिछले समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। व मानसिक शांति बनी रहेगी और घरेलू मामलों में सामंजस्य स्थापित होगा। अचल संपत्ति या वाहन से संबंधित लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे है। जो लाभप्रद सिद्ध हो सकती हैं।साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि
गंगा दशहरा पर मिथुन राशि लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय समाज में आप अधिक लोकप्रिय होंगे,आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं समाज में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगीनौकरीपेशा लोग जो नौकरी बदलने का मन बना रहे तो आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। साथ ही स्वास्थ्य के मामले में भी यह आपके लिए लकी साबित होगा। जो आपको पुरानी समस्याओं से मुक्ति दिलाऐगा।





