back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Raksha Bandhan Wishes: रक्षाबंधन के दिन अपने भाई या बहन को दें इन संदेशों के जरिए शुभकामनाएं

रक्षाबंधन का पर्व बहुत ही खास होता है ऐसे में आप बहन और भाई को इस त्योहार की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो नीचे दिए गए इन संदेशों की मदद लें सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रक्षाबंधन बहन-भाइयों का खास त्योहार होता है। ये त्योहार भाई और बहन के प्यार का भी प्रतिक माना जाता है। इस बार ये 9 अगस्त को शनिवार के दिन पड़ रहा है। इस मौके पर आपको अपने सगे-संबंधियों को रक्षाबंधन के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं भेजनी चाहिए। अगर आप भी इस समय अपने घर से दूर हैं या फिर भाई या बहन को इस खास दिन की बधाई देना चाहते हैं तो नीचे दिए गए इन संदेशों से आइडिया लें। 

राखी का त्योहार के लिए ये कुछ प्यारे संदेश

राखी का त्योहार है सबसे प्यारा,

भाई-बहन का बंधन है न्यारा.

तेरे जैसा भाई पाकर खुश हूं मैं,

दुआ है तुझे मिले सुख सारा

हर तरफ खुशियों की बौछार है,

बंधा एक धागे में

भाई बहन का अटूट प्यार है।

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

साथ पले और साथ बढ़े हम

खूब मिला बचपन में प्यार

इसी प्यार की याद दिलाने

आया राखी का त्यौहार

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

राखी की डोरी से बंधा है प्यार,

साथ निभाना है उम्र भर हर बार

भाई, तू है मेरा अभिमान,

रहे तू खुश, यही है अरमान

भाई, तू मेरा सहारा है,

हर मुश्किल में तेरा साथ मिला है

राखी का ये त्यौहार मुझे हर बार

तेरे प्यार और संरक्षण की याद दिलाता है

रक्षा बंधन की ढेरों शुभकामनाएं!

तेरे जैसा भाई मिलना नसीब की बात है,

तुझसे जुड़ी हर याद मेरे दिल के साथ है

राखी का त्यौहार है, चल आज कुछ खास हो जाए,

मेरी दुआओं से तेरा हर दिन खास हो जाए

बचपन की शरारतों की साथी,

हर मुश्किल में साथ निभाने वाली प्यारी बहना,

राखी के इस शुभ दिन पर तुझसे बस इतना कहना है

तू है तो मेरी दुनिया खूबसूरत है

बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता,  

वो चाहे दूर भी हो तो कोई ग़म नहीं होता।

अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं,

पर बहन-भाई का प्यार कभी कम नहीं होता।

रजन्मों का ये बंधन है

स्नेह और विश्वास का,

और भी गहरा हो जाता है

ये रिश्ता जब बंधता है धागा प्यार का।

 रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...