back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी करती हैं भ्रमण, जानिए शुभ मुहूर्त समेत सारी जानकारी

अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही खासा माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना होती हैं। 'इसमें आपके घर परिवार में सुख समृद्धि आती है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय तृतीया के दिन जो जातक माता लक्ष्मी की पुजा अर्चना करते हैं उनके घर परिवार में माता लक्ष्मी की कृपा बानी रहती है। और सदैव तरक्की होती है अगर आपका कोई बह काम नहीं बन रहा हैं तो आप अक्षय तृतीया के दिन माता की जरूर पूजा अर्चना करें उन्हें खास भोग लगाएं। वहीं अक्षय तृतीया को लेकर ये कहा जाता हैं कि इस दिन माता लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करने आती हैं। तो चलिए इसका सही और शुभ समय जानते है। 

भ्रमण करने का शुभ समय 

अक्षय तृतीया को लेकर ऐसा कहा जाता हैं कि इस दिन माता लक्ष्मी भ्रमण को निकलती हैं। इस दौरान भक्तों के घर जा कर उन्हें सुख समृदि का वरदान देती हैं। शास्त्रों और वाराह पुराण के अनुसार माता लक्ष्मी 7 से 9 बजे तक भ्रमण करने जाती हैं। वहीं जहां पर माता लक्ष्मी के भक्त भक्ति भाव से उनकी पूजा अर्चना करते हैं वहां माता लक्ष्मी प्रकट होकर उनको आशीर्वाद देती हैं। 

अगर अक्षय तृतीया के दिन आपके घर में साफ -सफाई नहीं रहती हैं तो माता लक्ष्मी आपके घर में कभी भी प्रवेश नहीं करती हैं। और आपके ऊपर माता की कृपा न होने से आपके घर में तरक्की नहीं होती। यहां तक आपका कोई भी काम सफल नहीं होता। इसलिए आपको अक्षय तृतीया के दिन अपने घर की साफ सफाई भी करना चाहिए। ताकि आपको माता का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।  

अक्षय तृतीया पर बन रहा खास योग 

इस बार अक्षय तृतीया का दिन और भी खास होने वाला है। शास्त्रों के अनुसार अक्षय योग और गजकेसरी योग एक साथ बन रहे हैं। जैसे में आप इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना जरूर करें। इसके साथ ही आज के दिन सोना भी खरीदने का महत्त्व हैं। सोना खरीदने से आपके घर में सैदव धन का संचार होता है। इस दिन काफी अच्छा योग बन रहा तो इस दिन आप दान भी कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद को इस दिन अनाज, दूध, दही और चावल पकड़ा का दान करने से भी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। और आपके लिए तरक्की के द्वार भी खुल जाते है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...