नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 6 सितम्बर से शुरू होने वाले गणपति महोत्सव को लेकर लोग अभी से ही उत्सुक नज़र आ रहे हैं। शहर में पंडाल लगने शुरू हो गए हैं, इसके अलावा कलरफुल लाइट्स भी लगायी जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी पंडाल के लिए स्पेशल थीम बनाई गयी है। जिससे पंडाल की सुंदरता में चार चांद लग जायेंगे।
तो अगर आप भी गणेश जी का पंडाल बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आइये हम आपको बताते हैं कुछ ट्रेंडिंग थीम्स के बारे में।
मोदक वाली थीम
गणेश चतुर्थी में पूरे 10 दिनों तक भगवान गणेश को मोदक का प्रसाद चढ़ाया जाता है। तो आप मोदक वाली थीम पर भी अपना गणेश पंडाल सजा सकते हैं। इसके लिए आप चार्ट पेपर से कटिंग करके मोदक की आकृति का चित्र काट लें और भगवान गणेश की मूर्ति के चारों तरफ सजा सकते हैं। वहीं इसके अलावा आप असली मोदक को घर में बनाकर इससे भी भगवान गणेश के पंडाल का डेकोरेशन कर सकते हैं।
बर्थ डे पार्टी थीम
गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। ऐसे में ये थीम काफी यूनिक रहेगा। इस थीम की डेकोरेशन करने के लिए आप कलरफुल बैलून, हैप्पी बर्थ डे का टैग और सुंदर सजावटी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इको फ्रेंडली थीम
इको फ्रेंडली थीम के अनुसार आपको पंडाल की सजावट में ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना होगा जो हमारे पर्यावरण के लिए नुकसानदायक न हो। ऐसे में इको फ्रेंडली चीजें जैसे फूल,पत्ती से आप अपना पंडाल सजाएं।
राम मंदिर थीम
अयोध्या में मौजूद राम मंदिर काफी सुन्दर और प्रभावी है। मंदिर की मूर्ति से लेकर बनावट तक सभी त्रेतायुग की याद दिलाता है। मंदिर को ध्यान में रखकर आप अपने पंडाल की सजावट कर सकते हैं। खासकर अगर आप पंडाल के प्रवेश द्वार की बात करें तो मंदिर के द्वार के तरह इसे भी भव्य बनाना चाहिए।
वहीं अब 6 सितम्बर से सभी भक्त भगवान गणेश को घर और पंडाल में स्थापित करेंगे और उनकी विधि विधान से पूरे 10 दिनों तक पूजा अर्चना की जाएगी।




