नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। गणेश चतुर्थी की शुरुआत 6 सितंबर से हो रही है, वहीं इसका समापन 19 सितंबर को हो जायेगा। गणेश उत्सव के दौरान गणेश जी को तरह तरह के व्यंजन चढ़ाये जाते हैं। जिसमे मोदक विशेष होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोदक भी कई प्रकार के होते हैं। आइये इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
मोदक के प्रकार
उकडीचे मोदक
उकडीचे मोदक तीन प्रकार के सामग्री जिसमे चावल का आटा, गुड़ और नारियल से मिलकर बनता है और गणेश जी की पूजा में इसका विशेष मान्य है।
रवा और केसर मोदक
इस मोदक को स्टीम करके बनाया जाता है। इसमे सूजी, केसर और दूध होता हैं और अंदर गुड़ और नारियल की स्टफिंग भी होती हैं।
फ्राइड मोदक
यह मोदक उकडीचे मोदक की तरह ही बनता है पर ये मैदा, सूजी और दूध के घोल से कोट करके फ्राई किया जाता है। लोग इस मोदक को पूजा में ज्यादातर चढ़ाते है।
चॉकलेट मोदक
इस मोदक में कंडेंस्ड मिल्क, चॉकलेट चिप डाला जाता है और बच्चों को काफी पसंद आता है। अगर आप इस मोदक में चॉकलेट के साथ पिस्ता मिला देंगे तो इसका टेस्ट और भी यूनिक लगेगा।
नारियल मोदक
इस मोदक में सबसे जरुरी ड्राई फ्रूट्स और नारियल होता है। इस मोदक को बनाने के लिए सबसे पहले आप नारियल को कदूकस पर छोटा टुकड़ा कर ले और ड्राई फ्रूट्स और दूध मिलाकर उसे मिला लें।
काजू मोदक
इस बार गणेश चतुर्थी पर काजू कतली के जगह काजू मोदक से भगवान गणेश को खुश करें। इसे बनाना काफी आसान और सरल है। यह मोदक साचे पर काटकर बनता है।
ड्राई फ्रूट मोदक
यह सबसे आसान होममेड मोदक है. इसे बनाने के लिए डॉयफ्रुइट्स को छोटा-छोटा काट लें और पानी से उसका मिक्सचर बनाकर मोदक को तैयार कर लें।
श्रीखंड मोदक
यह मोदक महाराष्ट्र में काफी मशहूर है और गणेश चतुर्थी के अवसर पर ये घर घर में बनता है। ये मोदक बहुत क्रीमी और खाने में सॉफ्ट होता है ।




