back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ganesh Chaturthi 2025 : पहली बार कर रहे हैं गणेश स्थापना? जानें किन बातों का रखें विशेष ध्यान

यदि आप इस बार गणेश चतुर्थी पर पहली बार बप्पा को अपने घर ला रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। सही तरीके से स्थापना करने से बाप्पा का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश इस वर्ष 27 अगस्त को भक्तों के घर पधारेंगे। गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 27 अगस्त 2025 को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह उत्सव 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें भक्तगण भक्ति, पूजा और उत्सव के रंग में रंगे नजर आएंगे। अगर आप पहली बार गणपति बाप्पा की स्थापना अपने घर में करने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है, ताकि पूजा विधि शुद्ध और पूर्ण रूप से संपन्न हो सके।

पहली बार कर रहे हैं गणपति स्थापना? इन बातों का रखें खास ध्यान

अगर आप इस गणेश चतुर्थी पर पहली बार बप्पा को अपने घर ला रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। सही तरीके से स्थापना करने से न केवल पूजा विधि सफल होती है, बल्कि बप्पा का आशीर्वाद भी घर में बना रहता है। आइए जानें गणेश स्थापना से जुड़ी कुछ अहम बातें :-

1. मिट्टी की मूर्ति को दें प्राथमिकता

गणेश जी की स्थापना के लिए हमेशा मिट्टी की मूर्ति ही लेकर आएं। यह पर्यावरण के अनुकूल होती है और धार्मिक दृष्टि से भी शुभ मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म शरीर की मैल से हुआ था, इसलिए उनकी मूर्ति भी मिट्टी से बनाई जाती है।

2. मूर्ति लाने का तरीका

जब आप गणेश जी की मूर्ति घर लाएं, तो उसे साफ या नए कपड़े से ढककर ही लाएं। यह एक प्रकार का सम्मान और पवित्रता का प्रतीक है।

3. मूर्ति की स्थापना दिशा और स्थान

गणेश जी की मूर्ति को घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें। ध्यान रखें कि गणपति का मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। स्थापना से पहले उस स्थान को अच्छे से साफ करें और पवित्र करें।

4. विधिवत पूजा और स्थापना

स्थापना से पहले गणेश जी का स्वागत पूजा और मंत्रों के साथ करें। स्थापना के बाद प्रतिदिन पूजा, आरती और भोग जरूर लगाएं। गणेश जी आपके घर मेहमान के समान आते हैं, उनकी अच्‍छे से सेवा करें।

5. बप्पा को कभी अकेला न छोड़ें

गणपति स्थापना के दौरान घर में कोई न कोई व्यक्ति हमेशा उनके पास होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गणेश जी जब तक घर में विराजते हैं, तब तक उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।

इन सरल लेकिन महत्वपूर्ण नियमों का पालन कर आप अपने घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकते हैं। ऐसा करने से बप्पा की कृपा आप पर और आपके परिवार पर बनी रहेगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵