नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 7 June 2024। माता लक्ष्मी को सुख, समृद्धि और धन की देवी कहा जाता हैं। कहते हैं शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। आज के दिन जो जातक सच्चे मन से माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करके उनके मंत्रों का जाप करता है। उसके घर में सदैव लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।
पूजा करने का सही समय
माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए आपको कई प्रकार की वस्तुओं की जरूरत पड़ती है। सबसे पहले आप सुबह जल्दी उठ उसके बाद माता लक्ष्मी के समक्ष जाकर व्रत रखने कासंकल्प लें। माता लक्ष्मी की पूजा सुबह और शाम आप दोनों वक्त कर सकते हैं लेकिन शाम को की गई पूजा ज्यादा फलित होती है।
पूजा विधि
माता लक्ष्मी का व्रत रखने के लिए आप लाल या गुलाबी वस्त्र धारण करें। लकड़ी की एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी को विराजित करें। सफेद फूल, सफेद चंदन आदि अर्पित करने के बाद खीर का भोग लगाकर माता लक्ष्मी का पाठ करके आरती करें। की आरती करें। आज के दिन आप उन्हें खीर का भोग भी लगा सकते हैं। क्योंकि माता लक्ष्मी को खीर का भोग काफी ज्यादा पसंद है।
इन मंत्रों का करें जाप
ऊँ महालक्ष्म्यै नमो नमः । ऊँ विष्णुप्रियायै नमो नमः ।।
ऊँ धनप्रदायै नमो नमः । ऊँ विश्वजन्नयै नमो नमः ।।
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





