back to top
21.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kuber Mantra: आर्थिक समस्या से मिलेगा छुटकारा, कुबेर के इन मंत्रों का करें रोजाना जाप

जीवन से गरीबी और दरिद्रता को दूर करने के लिए मनुष्य कुबेर मंत्र का जाप करता है। जब भी आप कोई पूजा-पाठ करें उसके बाद ध्यान से कुबेर देव के इन मंत्रों का जाप करें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Kuber Mantra हिन्दू धर्म में कुबेर देवता को धन का देवता माना जाता है। धन की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर। कुबेर देवता की पूजा – अर्चना करने से मनुष्य के जीवन से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती है। कुबेर देवता के इन तीन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति आर्थिक समस्या से निजात पा लेता है। जीवन से गरीबी और दरिद्रता को दूर करने के लिए मनुष्य कुबेर मंत्र का जाप करता है। जब भी आप कोई पूजा-पाठ करें उसके बाद ध्यान से कुबेर देव के इन मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से मनुष्य के जीवन में धन वर्षा होती है। कुबेर मंत्र का रोजाना जाप करने से केवल धन का भंडार ही नहीं भरता बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी घर में प्रवेश करती है।

अष्टलक्ष्मी कुबेर मंत्र

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

इस मंत्र का जाप कैसे करें

यह देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर का मंत्र है। कहा जाता है कि अगर आप सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा और आपको पद, सम्मान और धन की प्राप्ति होगी।

कुबेर देव का अमोघ मंत्र

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये

धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

कैसे करें इस मंत्र का जाप

दक्षिण दिशा की ओर मुख करके इस मंत्र का 108 बार जप करें। जाप करते समय धनलक्ष्मी कौड़ी को अपने पास रखें। ऐसा माना जाता है कि बेल के पेड़ के नीचे इस मंत्र का बार जप करने से सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। माना जाता है कि लगातार तीन महीने तक इस मंत्र का जाप करने से धन की कोई कमी नहीं रहती है।

धन प्राप्ति के मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

कैसे करें इस मंत्र का जाप

कुबेर देव की पूजा करने के बाद इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य के जीवन में धन की कोई कमी नहीं रहती है। माना जाता है कि इस मंत्र के जाप से मनुष्य को भौतिक सुख भी प्राप्त होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...