नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क 7 दिसंबर 2023 : हिंदू मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन विष्णु भगवान का दिन होता है। विष्णु भगवान की आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति प्राप्त होती है । अगर आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है। या आपके घर में कोई बड़ी समस्या चल रही है तो आप को गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि गुरुवार का व्रत रखने से सारी परेशानी दूर हो जाती है।
इन लोगों को रखना चाहिए गुरुवार का व्रत
-
जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह काफी कमजोर स्थिति में चल रहे हैं उनको यह गुरुवार का व्रत जरूर रखना चाहिए।
-
धनु और मीन राशि वाले जातक अगर यह व्रत रखते हैं तो उनको काफी लाभ होता है और वैवाहिक जीवन सुखद बीतता है।
-
अगर किसी की शादी में बाधा आ रही है तो उन्हें गुरुवार का व्रत रखना चाहिए।ऐसा करने से जल्दी विवाह होता है।
कब से शुरू करें गुरुवार का व्रत और कितना दिन रखें यह व्रत
ज्योतिषियों और मान्यताओं के अनुसार गुरुवार व्रत की शुरुआत पौष मास को छोड़कर किसी भी मास के शुक्ल पक्ष के पहले करना शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की कृपा पाने के लिए इस व्रत को 16 गुरुवार करना चाहिए। वहीं,17वें गुरुवार को व्रत का उद्यापन करना चाहिए।
एकादशी के दिन इन मंत्रों का करे जाप
हिंदू शास्त्र के अनुसार एकादशी का बहुत बड़ा महत्व है। एकादशी के दिन व्रत रखने से और कुछ मंत्रो के जाप करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।एकादशी के दिन इन मंत्रो का करें जाप
-
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
-
ॐ नमो नारायणाय ।
-
शान्ताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशं विश्वाधारं गगन सदृशं मेघवर्ण शुभांगम्। लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं वन्दे विष्णु भवभयहरं सर्व लौकेक नाथम्।
-
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि, तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




